Multani Mitti Hair Mask: लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी को पसंद होते हैं. लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, बालों में ज्यादा तेल जमा होने और सही देखभाल न मिलने की वजह से बाल बेजान नजर आने लगते हैं. ऐसे में लोग बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कई लोग घरेलू नुस्खों की मदद से भी बालों की देखभाल करना पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चेहरे की देखभाल के लिए किया जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी बालों की देखभाल में भी काम आ सकती है. यह स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाने में मदद करती है. आज हम आपको बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप अपने बालों की बेहतर देखभाल कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2-3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
जरूरत के अनुसार पानी
2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, दही और एलोवेरा जेल डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला.
अब इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे बालों पर लगभग15-20 मिनट तक रखें और पूरी तरह सूखने न दें. इसके बाद पानी की मदद से धीरे-धीरे मास्क हटाएं और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. जरूरत के अनुसार कंडीशनर भी लगाएं.
ऑयली बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपके बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. इसे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद अच्छी तरह धो लें.
रूखे और फ्रिजी बालों के लिए क्या करें?
अगर आपके बाल रूखे और फ्रिजी हैं तो मुल्तानी मिट्टी में दही या थोड़ा सा शहद मिलाकर हेयर मास्क के तौर पर बालों पर लगाएं. यह बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है.
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान