महाराष्ट्र सरकार की ग्रामीण विकास और जल संरक्षण मंत्री पंकजा मुंडे सेल्फी को लेकर घिर गई हैं. हालात का जायजा लेने लातूर पहुंची पंकजा सेल्फी लेती नजर आई. बीजेपी नेता विजय गोयल ने सोमवार को ऑड-इवन के विरोध में ऑड नंबर की गाड़ी चलाई और 2 हजार रुपये का चालान कटवाया. एक साथ पढ़िए सभी बड़ी खबरें.
1: लातूर दौरे पर पंकजा मुंडे की सेल्फी से सियासी घमासान, शिवसेना बोली- यह दुर्भाग्यपूर्ण
महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. सूखाग्रस्त लातूर के दौरे पर पहुंचीं पंकजा मुंडे ने अपनी सेल्फी और अन्य तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं. विपक्षी
पार्टियों ने इन्हीं तस्वीरों के जरिए सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
2: सुप्रीम कोर्ट से बोली मोदी सरकार- हम कोहिनूर पर दावा नहीं कर सकते
केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह कोहिनूर पर सीधे तौर पर दावा नहीं कर सकती क्योंकि यह लूट कर नहीं ले जाया गया था. 1849 के सिख युद्ध में हर्जाने के तौर पर
दिलीप सिंह ने कोहिनूर अंग्रेजों को दिया था. केंद्र सरकार ने कहा, 'अगर हम वापस मांगेंगे तो दूसरे मुल्कों की जो चीजें हमारे यहां संग्रहालय में हैं उन पर भी विदेशों से दावा किया जा सकता
है.' इस पर कोर्ट ने कहा कि हिंदुस्तान ने तो कभी भी कोई उपनिवेश नहीं बनाया न दूसरे की चीजें अपने यहां छीन के रखी हैं.
3: महाराष्ट्र: शिवसेना ने कहा- जनता से ज्यादा सरकार को बीयर फैक्ट्रियों की फिक्र
सूखे की समस्या को लेकर शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. पार्टी के मुख पत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि सरकार बीयर फैक्ट्रियों को
दिया जाने वाला पानी सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को क्यों नहीं दिया जा सकता.
4: ऑड-इवन: नहीं माने विजय गोयल, ऑड नंबर की गाड़ी चलाकर कटवाया चालान
बीजेपी नेता विजय गोयल ने सोमवार को ऑड-इवन के विरोध में ऑड नंबर की गाड़ी चलाई और 2 हजार रुपये का चालान कटवाया. गोयल के पास गाड़ी के इंश्योरेंस के गकागज भी नहीं थे
इसलिए उनका कुल 3,500 रुपये का चालान हुआ.
5: लंदन: हैदराबाद का रहने वाला युवक संदिग्ध हालत में मृत पाया गया
लंदन में रहने वाले एक भारतीय का मंगलवार को संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान हैदराबाद निवासी के तौर पर हुई है. 34 वर्षीय मीर बकल अली रिजवी लंदन में
एमबीए की पढ़ाई कर रहा था. वह हैदराबाद के मिरालम मंडी का रहने वाला था. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिजवी 2009 से लंदन में रह रहा था.