AajTak.in में असिस्टेंट एडिटर के पद पर काम कर रही सना जैदी डिजिटल न्यूज़रूम की एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से साल 2014 में जर्नलिज़्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद सना ने दूरदर्शन (DD News) से अपने करियर की शुरुआत की. जहां इन्होंने खबरों की गहराई को समझना सीखा. फिर 2015 में इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपनी असली उड़ान भरी और आजतक डिजिटल ही ठिकाना है.
कॉपी एडिटर से शुरू करके आज असिस्टेंट एडिटर तक का सफर तय करते हुए सना ने ब्रेकिंग डेस्क, नेशनल न्यूज, एजुकेशन, यूटीलिटी, वीडियो समेत कई बीट्स का काम संभाला है. नए टॉपिक्स पर काम करना इन्हें अच्छा लगता है. डिजिटल न्यूज़रूम के SEO कीवर्ड्स को छूने का जुनून, कहानी को आसान भाषा में पेश करने का हुनर और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का जज़्बा, यही सना की खासियत है. मौसम हो, सोने का भाव हो, ट्रेनों का शेड्यूल हो या किसानों की खबर...हर टॉपिक को वे इतनी सहजता से लिखती हैं कि पाठक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. डिजिटल दुनिया की धड़कन समझने वाली सना सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की भी जानकार हैं. यही वजह है कि उनकी खबरें न सिर्फ पढ़ी जाती हैं, बल्कि लाखों लोगों तक पहुंचती हैं. नई टेक्नोलॉजी और टूल्स सीखने की लगन इन्हें लगातार आगे बढ़ाती रहती है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के छोटे से कस्बे स्योहारा से निकली सना एक साधारण परिवार से आती हैं. छोटे शहर की इस लड़की ने अपनी मेहनत और हौसले से आजतक के बड़े मंच पर अपनी जगह बनाई है. सना का सफर उन सभी लड़कियों के लिए मिसाल है जो सपनों को पूरा करने के लिए पहला कदम उठाने से हिचकिचाती हैं.