असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद घोषणा की कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी. राजनाथ ने कहा कि बाढ़ से राज्य के 26 जिले प्रभावित हुए हैं. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.
गृहमंत्री की रिव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे. राजनाथ ने कहा कि असम में बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित कर देने भर से कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक्शन प्लान की जरूरत है.
State Govt has announced Rs 4 lakh compensation to the victims of Assam Floods: HM Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news)
बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत
गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक की वजह से बीते एक हफ्ते में 26 लोगों की जान गई है. राजनाथ ने बताय कि मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस संबंध में ज्ञापन सौंप दिया है. अब इंटर-मिनिस्टरियल टीम इसका अध्ययन करेगी और आगे क्या एक्शन लेना है वह तय करेगी.
I have been told that around 27 people have died over the past one week due to floods in Assam: HM Rajnath Singh
— ANI (@ANI_news)
हवाई सर्वेक्षण किया
बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए राजनाथ सिंह शनिवार को असम पहुंचे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. सीएम सोनोवाल और राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे. राज्य में बाढ़ से अब तक 17 लाख लोग प्रभावित हैं.