महाराष्ट्र में नासिक के पास कसारा घाट में दो ट्रेनों के बीच टक्कर होने की खबर है. जानकारी के अनुसार अंबरेली और कसारा स्टेशन के बीच विदर्भ एक्सप्रेस ने एक लोकल ट्रेन को टक्कर मार दी.
मुंबई सीएसटी का हेल्पलाइन नंबर: 022-22694040
हादसा रात 9.30 बजे के आस-पास हुआ. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 31 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.
खबरों के अनुसार लोकल ट्रेन की बोगियां ट्रैक से उतरी हुई थी और साथ ही लोकल का इंजन भी ट्रैक से उतरा हुआ था. ऐसे में दूसरी ओर से आ रही विदर्भ एक्सप्रेस बोगियों से टकरा गई.
मध्य रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मुंबई-कसारा लोकल ट्रेन के कुछ डिब्बे रात करीब साढ़े नौ बजे पटरी से उतर गए और एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गए.