scorecardresearch
 
चीन में बुलेट ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक

जुलाई में हुई बुलेट ट्रेन दुर्घटना के बाद जोरदार आलोचना से परेशान चीन अब अपनी हाई स्पीड ट्रेन परियोजना पर तेजी से बढ़ते कदम धीमे करेगा. चीन ने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम करने का निर्णय लिया है.

Advertisement
X

प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के नेतृत्व में चीनी कैबिनेट ने रेलवे से तेज रफ्तार वाली बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम करने के लिए कहा है. चीन में पिछले महीने हुई बुलेट ट्रेन दुर्घटना में 40 लोग मारे गये थे और लगभग 200 लोग घायल हुए थे.

कैबिनेट ने आगे शुरू होने वाली रेल परियोजनाओं के सुरक्षा इंतजामों की भी पुर्न-समीक्षा का निर्देश जारी किया है. साथ ही नये परियोजनाओं की मंजूरी पर भी रोक लगा दी है.

नये नियमों के अंतर्गत 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की गति घटाकर 300 किलोमीटर कर दी जायेगी। 250 किलोमीटर की रफ्तार वाली ट्रेनों की गति घटाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा और 200 किलोमीटर रफ्तार वाली ट्रेनों की रफ्तार घटाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जायेगी.

Advertisement

इस ट्रेन दुर्घटना की वजह से चीन की महत्वाकांक्षी हाई स्पीड ट्रेन परियोजना प्रभावित हुई है. चीन 2012 तक 13,000 किलोमीटर का हाई स्पीड रेल नेटवर्क और 2020 तक इसे बढ़ाकर 16,000 किलोमीटर करने की योजना पर काम कर रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement