scorecardresearch
 

ग्वालियर: ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से रेप, टीचर ने दी जान से मारने की धमकी; गिरफ्तार

Gwalior Teacher Rape Case: ग्वालियर के थाटीपुर में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से दुष्कर्म. आरोपी शिक्षक सत्यजीत शाक्य गिरफ्तार. किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
X
डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती तो थाने पहुंचा मामला.(Photo:ITG)
डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती तो थाने पहुंचा मामला.(Photo:ITG)

MP News: ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिक्षक ने वारदात के बाद छात्रा को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण पीड़िता ने बाद में पुलिस से शिकायत की.

पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है. पीड़िता की शिकायत पर 10 अक्टूबर को आरोपी शिक्षक सत्यजीत शाक्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 CSP संदीप बांगरे के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है. आरोपी की पहचान सत्यजीत शाक्य (26), पुत्र नरेंद्र शाक्य, निवासी गांगली हार के रूप में हुई है. आरोप है कि थाटीपुर स्थित बी-मिज्ज क्लासेस में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी. डर के कारण मामले की रिपोर्ट बाद में दर्ज कराई गई.

पुलिस ने 10 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement