सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच रविवार को दिल्ली में आवश्यकता से अधिक पाबंदियों, मेट्रो सेवाएं रोके जाने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने से जुड़ी अवमानना याचिका पर विशेष सुनवाई कर रही है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बाधित की गईं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए और दिल्ली की ओर आने वाली 179 ट्रेनों को रद्द या मोड़ा गया. इसके अलावा कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया. याचिका में सर्वोच्च अदालत से इस पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेने और उचित निर्देश जारी करने की मांग की गई है.