कांस्टीट्यूशनल क्लब से राहुल गांधी और विपक्ष के कई प्रमुख नेता बसों में सवार होकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च के लिए निकले हैं. इस प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख दल और उनके प्रतिनिधि बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, धर्मेंद्र यादव और कई छात्र नेताओं के साथ विपक्षी सांसद इस बस में मौजूद हैं. विपक्षी नेताओं का उद्देश्य सड़क से लेकर संसद और अदालत तक अपनी आवाज को मजबूती से उठाना है.