दिल्ली पुलिस द्वारा प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिए गए तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है. तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे पूरे होने वाले हैं, जिसके बाद कानून के मुताबिक उन्हें एसीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया. कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मीडिया की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.