दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान के भीतर ही हिरासत में ले लिया. जैसे ही फ्लाइट मुंबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई, दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी प्लेन में दाखिल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने विमान में सवार अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया. इस पूरी घटना के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी उनसे लगातार सहयोग की अपील कर रहे थे.