scorecardresearch
 

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू! पहले ही दिन 1000 लोगों ने किया आवेदन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली लक्ष्मी योजना शनिवार से शुरू हो गई है. अब तक हजार महिलाओं ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की शुरुआत करते हुए आज के दिन को महिलाओं के लिए सुखद बताया.

Advertisement
X
दिल्ली लक्ष्मी योजना
दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली सरकार ने शनिवार (1 अगस्त) से दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं आज से रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं. ऑनलाइन पोर्टल के जरिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि हर महीने पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा. अब तक हज़ार महिलाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कर दिया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की शुरुआत करते हुए इसे महिलाओं के लिए सुखद अवसर बताया. उनका दावा है कि इस योजना के लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये का फंड रखा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए क्या होंगी 'लक्ष्मी योजना' की शर्तें

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली लगातार आगे बढ़ रही है. सरकार द्वारा जो काम किए जा रहे हैं उसका सीधे लाभ महिलाओं को मिल रहा है. रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता के पैसे का जनता के लिए ही इस्तेमाल होगा. आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने हर वादे को पूरा करती है, हम जो कहते हैं वह करते हैं. इस योजना के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल पर जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

लक्ष्मी योजना की शर्तें

सरकार ने योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक सीमित रखने के लिए कई शर्तें लागू की हैं. यदि किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे.

इतना ही नहीं, यदि किसी परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है, या परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है अथवा सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement