scorecardresearch
 

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया प्रशांत किशोर का समर्थन, दिलचस्प हुआ बांकीपुर उपचुनाव

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने का स्वागत किया है. उन्होंने प्रशांत किशोर को सबसे काबिल और दूरदर्शी नेता बताया और उनकी एंट्री को राजनीतिक हलकों में जबरदस्त हलचल बताया.

Advertisement
X
पटना की बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर. (File photo: ITG)
पटना की बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर. (File photo: ITG)

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की बांकीपुर विधासभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक के चुनाव लड़ने के फैसला का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतर आए हैं.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि बिहार में राजनीतिक धमाका! सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरह से सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, सराहे जाने वाले और चर्चा में रहने वाले व्यक्ति प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं.

टीएमसी सांसद ने एक्स पोस्ट में ये भी लिखा कि पटना, बिहार में उपचुनावों में उनकी एंट्री ने राजनीतिक हलकों और पूरे देश की जनता के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है. एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते, मुझे ये खबर राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और निश्चित रूप से जबरदस्त (धमाकेदार) लगती है.

उन्होंने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज 'सबकी एकता' समय की मांग है, उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग और खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे/कर सकते हैं/और उन्हें करना भी चाहिए. जय बिहार! जय हिंद!

Advertisement

जनसुराज पार्टी ने बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा है. राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर बरसों तक काम करने के बाद यह उनका उम्मीदवार के तौर पर पहला चुनाव है. इस घोषणा के तुरंत बाद, महागठबंधन ने उपचुनाव के लिए RJD नेता रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

हालांकि, BJP ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. पार्टी चार दशकों से ज्यादा वक्त से बांकीपुर विधानसभा सीट पर काबिज रही है, जिससे उपचुनाव से पहले उसके उम्मीदवार का चयन सबसे प्रतीक्षित राजनीतिक फैसलों में से एक बन गया है. इस निर्वाचन क्षेत्र को पारंपरिक रूप से BJP का गढ़ माना जाता है और उम्मीद है कि पार्टी आने वाले दिनों में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी.

बांकीपुर का मुकाबला इसलिए भी ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इसमें BJP का स्थापित गढ़ प्रशांत किशोर का चुनावी डेब्यू और RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता के माध्यम से महागठबंधन की चुनौती एक साथ देखने को मिल रही है. सिन्हा के सार्वजनिक समर्थन ने कैंपेन में एक और आयाम जोड़ दिया है और मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों द्वारा अपना जनसंपर्क तेज करने की उम्मीद है.

जन सुराज और RJD के पहले से ही मैदान में होने और BJP की घोषणा का इंतजार होने के कारण, इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement