अगर आप घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो Jio ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक नया ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने JioFiber और JioAirFiber कस्टमर्स के लिए एक नया Freedom Pack पेश किया है. इस ऑफर के तहत 100Mbps स्पीड वाला लंबी वैलिडिटी प्लान पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है. कंपनी का कहना है कि यह लिमिटेड टाइम के लिए ही है.
इस नए फ्रीडम पैक की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है. इसमें ग्राहकों को 15 महीने (करीब 450 दिन) की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में 100Mbps डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी शामिल है. अगर महीने के हिसाब से देखें तो इसकी प्रभावी कीमत करीब 666 रुपये प्रति माह पड़ती है, जो कंपनी के रेगुलर 100Mbps प्लान के मुकाबले कम है.
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता गैजेट JioTag2, सालभर चलेगी बैटरी और बिना सिम के होगी ट्रैकिंग
जियो का रेगुलर 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान हर महीने अलग-अलग पेमेंट के साथ आता है. वहीं फ्रीडम पैक में एक बार भुगतान करने पर पूरे 15 महीने की सेवा मिलती है. यानी जिन यूजर्स को लंबे समय तक कनेक्शन रखना है, उनके लिए यह ऑफर पैसे बचाने का मौका बन सकता है. कंपनी इसी वजह से इसे इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तौर पर प्रमोट कर रही है.
इस प्लान का फायदा सिर्फ इंटरनेट तक ही है. JioFiber और JioAirFiber के इस पैक में कई OTT ऐप्स का एक्सेस और लाइव टीवी चैनलों का सपोर्ट भी मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म और करीब 1,000 टीवी चैनल शामिल हैं. हालांकि अलग-अलग यूजर और प्लान के हिसाब से मिलने वाले OTT बेनिफिट्स में थोड़ा अंतर हो सकता है. यह ऑफर JioFiber और JioAirFiber दोनों कस्टमर्स के लिए अवेलेबल है. कंपनी की वेबसाइट और MyJio ऐप के जरिए इसे खरीदा जा सकता है. नए और कई मौजूदा यूजर्स को भी यह ऑफर दिख रहा है, हालांकि इसकी उपलब्धता यूजर की लोकेशन और मौजूदा प्लान पर निर्भर कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Jio का ₹198 वाला रिचार्ज, कम कीमत में इतना कुछ
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से भारत में ब्रॉडबैंड कंपनियों के बीच कंपटीशन लगातार बढ़ी है. OTT कंटेंट, हाई-स्पीड इंटरनेट और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान अब कस्टमर्स को लुभाने का बड़ा जरिया बन गए हैं. Jio का यह नया फ्रीडम पैक भी इसी स्ट्रैटिजी का हिस्सा माना जा रहा है. कंपनी ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रही है जो हर महीने बिल भरने की बजाय एक बार भुगतान करके लंबे समय तक इंटरनेट सर्विस लेना चाहते हैं.
अगर आप सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और OTT की जरूरत नहीं है, तो जियो ने हाल ही में कुछ नए Wi-Fi Only प्लान भी पेश किए हैं. वहीं जिन यूजर्स को इंटरनेट के साथ टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन चाहिए, उनके लिए फ्रीडम पैक ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वाले हैं या मौजूदा प्लान को लंबे समय के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि एकमुश्त 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा, इसलिए फैसला लेने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके इलाके में JioFiber या JioAirFiber की सर्विस और नेटवर्क क्वालिटी कैसी है.