scorecardresearch
 

Navpancham Yog: राहु-केतु का नवपंचम योग, 18 सितंबर तक पैसों में खेलेंगी ये 4 राशियां

Navpancham Yog: 2 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक राहु-मंगल के बीच नवपंचम राजयोग बनने वाला है. यह शुभ योग चार राशियों को आर्थिक, करियर और सेहत के मोर्चे पर लाभ देने वाला है. आइए जानते हैं कि यह योग किन चार राशियों को लाभ देने वाला है.

Advertisement
X
मंगल राहु से पंचम भाव में और राहु मंगल से नवम भाव में स्थित होकर नवपंचम योग बनाएंगे. (Photo: ITG)
मंगल राहु से पंचम भाव में और राहु मंगल से नवम भाव में स्थित होकर नवपंचम योग बनाएंगे. (Photo: ITG)

2 अगस्त को मंगल ने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है. इस गोचर के साथ मंगल और राहु के बीच नवपंचम योग का निर्माण हो गया है. यह योग 18 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को सामान्य रूप से शुभ माना जाता है. इस दौरान मंगल राहु से पंचम भाव में और राहु मंगल से नवम भाव में रहेंगे. इसी को नवपंचम राजयोग कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह यह शुभ योग किन राशियों को लाभान्वित करने वाला है.

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. ऐसे में यह गोचर आपके लिए खास माना जा रहा है. आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं. निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. तकनीकी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि
मंगल का प्रवेश आपकी ही राशि में होगा. इससे नई ऊर्जा मिल सकती है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अच्छा माना जा रहा है. पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कुछ लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग सकारात्मक माना गया है. ऊर्जा और उत्साह बढ़ सकता है. आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. करियर में लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार का माहौल भी बेहतर रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement