उत्तरकाशी में बारिश कम होने के बावजूद भू-धंसाव और पहाड़ दरकने की घटनाएं जारी हैं. गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर सड़कें धंस रही हैं, जबकि कई बच्चों को जोखिम भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों में स्थायी सुरक्षा कार्य कराने और कुपड़ा गांव के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों और ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित हो सके.