लद्दाख में शनिवार सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. अच्छी बात ये रही कि इसकी तीव्रता ज्यादा नहीं थी. भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि लद्दाख में शनिवार सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके कारगिल के पास महसूस किए गए हैं और इसकी गहराई जमीन के 40 किलोमीटर अंदर थी.
An earthquake of magnitude 3.6 on the Richter scale hit Ladakh at 8.27 am today: National Center for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI)
24 घंटे में ये दूसरी बार है जब लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी.
यानी, शनिवार को जो भूकंप आया है, वो शुक्रवार की तुलना में कम तीव्रता का है. ये भूकंप लेह में महसूस किया गया था और इसकी गहराई 90 किलोमीटर थी. पिछले 24 घंटे में 6 अलग-अलग जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.