scorecardresearch
 

पत्नी के गुप्तांगों पर उड़ेल दिया तेजाब, महीने भर तक तड़पाया, इलाज भी नहीं कराने दिया

पुणे के उरुली कंचन में चरित्र पर शक के चलते पति ने 25 वर्षीय पत्नी पर फर्श साफ करने वाला तेजाब डाला. करीब एक महीने तक बंधक बनाकर इलाज से रोका. सोलापुर भागकर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR...

Advertisement
X
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण इलाके के उरुली कंचन से एक रूह कंपा देने वाली नृशंस घटना सामने आई है, जहां पेशे से वेल्डर एक शख्स ने अपनी पत्नी पर फर्श साफ करने वाला तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया.

आरोपी ने यहीं बस नहीं किया, बल्कि पुलिस और समाज के डर से अपनी तड़पती हुई पत्नी को घर में ही कैद कर दिया और उसे किसी भी तरह का मेडिकल इलाज नहीं मिलने दिया. यह वारदात पिछले महीने घटित हुई थी, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पुलिस स्टेशन पहुंची.

उरुली कंचन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बर्बरता 20 अप्रैल 2026 को उरुली कंचन इलाके में स्थित आरोपी के घर पर हुई थी. आरोपी पति  को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था.उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध चल रहा है. 20 अप्रैल को जब वह काम से घर लौटा, तो इसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान सनक में आकर आरोपी ने घर में रखा फर्श साफ करने वाला तेजाब उठाया और महिला के गुप्तांगों पर उड़ेल दिया.

Advertisement

इलाज पर पाबंदी और धमकी
तेजाब के कारण महिला दर्द से बुरी तरह तड़प उठी और उसने पति से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई. लेकिन क्रूर पति का दिल नहीं पसीजा; उसने महिला को सख्त चेतावनी दी कि अगर उसने डॉक्टर, पुलिस या किसी भी बाहरी व्यक्ति को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा. इसके बाद उसने महिला को घर में ही बंधक बनाकर रखा.

सोलापुर भागकर बचाई जान 
तड़प और खौफ के साये में करीब 25 दिन बिताने के बाद पीड़ित महिला किसी तरह मई के दूसरे हफ्ते में आरोपी पति को चकमा देकर सोलापुर जिले में स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचने में कामयाब रही.

मायके पहुंचकर पीड़िता ने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी दास्तान सुनाई, जिसके बाद परिजनों के हौसला बढ़ाने पर वह वापस उरुली कंचन लौटी और बीती 15 मई को सीधे पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई.

इनका कहना

उरुली कंचन पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सचिन वांगांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है. आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. महिला को तुरंत उचित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.''

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement