scorecardresearch
 

बर्थडे पार्टी में डांस कर रही थीं माही गिल, अनुराग कश्यप ने नजर पड़ते ही ऑफर की फिल्म

द कपिल शर्मा शो में जिमी शेरगिल ने बताया कि उनके परफॉर्मेंस से खुश होकर गुलजार ने उन्हें खास तोहफा दिया था. वहीं, माही गिल ने खुलासा किया कि उन्हें कैसे पहली फिल्म मिली.

Advertisement
X
द कपिल शर्मा शो (फोटोः इंस्टाग्राम)
द कपिल शर्मा शो (फोटोः इंस्टाग्राम)

एक्टर जिमी शेरगिल की नई फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज 19 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म में उनके अलावा माही गिल, सौरभ शुक्ला, मनोज पाहवा और मुकेश तिवारी जैसे सितारे नजर आएंगे. अपने इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जिमी शेरगिल द कपिल शर्मा शो में पहुंचे. उनके साथ माही गिल, पवन मल्होत्रा, सौरश शुक्ला भी मौजूद रहे. शो के दौरान जिमी शेरगिल ने बताया कि उनके परफॉर्मेंस से खुश होकर गुलजार ने उन्हें खास तोहफा दिया था. वही, माही गिल ने खुलासा किया कि उन्हें कैसे पहली फिल्म मिली.

कपिल के शो में माही गिल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बताया. माही ने बताया कि उन्हें मिलनसार होने के लिए कहा जाता था. उन्हें पार्टी में शामिल होने और लोगों से मिलने जुलने के लिए बोला जाता था. माही ने बताया कि उन्हें एक बर्थडे पार्टी की वजह से पहली फिल्म मिली थी. दरअसल, वह बर्थडे पार्टी में चार घंटे से डांस परफॉर्म कर रही थीं. उस पार्टी में अनुराग कश्यप भी मौजूद थे. उन्होंने मुझे नोटिस किया. इसके  बाद अनुराग ने उन्हें पहली फिल्म देव डी के लिए अप्रोच किया.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kapilsharma) on

जिमी शेरगिल ने बताया कि माचिस फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर गुलजार मेरे परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस हो गए थे. इसके लिए उन्होंने खुश होकर मुझे दो ऑरेंज कैंडी दी थी. उन्होंने कहा कि उस समय मैं इंडस्ट्री में बिलकुल नया था. ऐसे में उस टॉफी का मिलना मेरे लिए बड़ी बात थी. इसके आगे जिमी ने बताया कि उन्होंने उन टॉफी को नहीं खाया ये सोचकर कि यह एक टोकन है जो डायरेक्टर ने प्रशंसा के रूप में मुझे दी है.

गौरतलब है कि इसके पिछले एपिसोड में सिंगर अरमान मलिक ने भाई अमाल और पिता डब्बू मलिक के साथ शिरकत की थी. अरमान ने बताया था कि वह एक फेमस इंटरनेशनल म्यूजिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते थे. लेकिन उस स्कूल की फीस बहुत ज्यादा थी. पिता डब्बू ने कहा कि किसी भी हालत में अरमान को स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते थे. यहां तक कि वह अपना घर तक बेचने के लिए तैयार थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement