बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 8 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. लेकिन एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'ईविल इज डेड'.
नाना पाटेकर की मौत के बाद भी एक्टर के बारे में गलत बातें बोलने पर तनुश्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. लेकिन ट्रोलिंग के बीच पॉपुलर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा, तनुश्री के सपोर्ट में आगे आई हैं.
क्या बोलीं चिन्मयी श्रीपदा?
हाल ही में फेमस सिंगर ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर करके नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के गुस्से और बयानों का समर्थन किया. चिन्मयी ने सवाल उठाया कि तनुश्री से नॉर्मल रहने की उम्मीद क्यों की जा रही है. उन्होंने दिवंगत नाना पाटेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि कि मौत किसी इंसान को फरिश्ता नहीं बनाती.
चिन्मयी श्रीपदा ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा- तनुश्री दत्ता ने 2018 में अपनी बात रखी थी (उनसे पहले 2017 में राया सरकार ने आवाज उठाई थी, जिनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया). तनुश्री को एक इवेंट में शामिल होना था और वो उन्हें हैरेस करने वाले के निधन पर पूछे गए वाले सवालों का सामना नहीं करना चाहती थीं.
चिन्मयी ने आगे लिखा- 'साल 2008 में फिल्म के सेट पर मौजूद एक पत्रकार और असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी तनुश्री की बात का समर्थन किया था. उन्होंने माना था कि सेट पर माहौल खराब था और शूट छोड़कर जाने के बाद तनुश्री की कार पर हमला हुआ था. इसके बावजूद, आज उनसे शांत और तमीज से रहने की उम्मीद की जा रही है. पूरा देश उनके उत्पीड़न करने वाले की तारीफों के पुल बांध रहा है.'
चिन्मयी ने आगे सवाल करते हुए कहा- अगर आप नाना पाटेकर के काम से प्रभावित थे, तो आपकी भावना पूरी तरह सही है. लेकिन उतना ही सच यह भी है कि तनुश्री को हैरेस किया गया था. किसी के दुनिया से चले जाने से वो इंसान फरिश्ता नहीं बन जाता.
ट्रोलिंग पर क्या बोली थी तनुश्री?
बता दें कि नाना पाटेकर को 'इविल डेड' बोलने पर एक्ट्रेस को जब ट्रोल किया गया था, तो उन्होंने हेटर्स को जमकर लताड़ा था. तनुश्री ने वीडियो शेयर करके कहा था- मुझे सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल किया जा रहा है? मुझे समझ नहीं आ रहा. जिस इंसान ने मेरी जिंदगी बर्बाद की, जिसने गुंडे भेजकर मुझे परेशान किया, मेरा काम खराब कर दिया. मैंने 'इविल डेड' बोल दिया, तो इतना हंगामा हो गया.
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. हालांकि एक्टर ने इन आरोपों को गलत बताया था.