scorecardresearch
 

'बाप रे ये तो बहुत गलत हो गया...', टाइगर श्रॉफ पर हमले की चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

मुंबई के जुहू में रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन हमलावरों ने हमला कर दिया. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है. 

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले की चश्मदीद ने क्या कहा. (Photo: ITG)
टाइगर श्रॉफ की कार पर हमले की चश्मदीद ने क्या कहा. (Photo: ITG)

एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ. गनीमत रही कि इस हमले में वो बाल-बाल बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर इस हमले में घायल हो गए. हमले के समय मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने इस घटना का आंखों देखा हाल बयां किया है.

मुंबई के जुहू में जिस समय टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ. उस समय सलमा शेख नाम की एक महिला व्लॉगर वहीं पर मौजूद थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह टाइगर श्रॉफ को देखते ही उनसे बात करने की इच्छा जताती है. इस बीच भीड़ टाइगर की गाड़ी को घेरकर उनकी फोटो खींच रही है. तभी कई राउंड गोलियों की आवाज सुनाई देती है.

इस बीच भीड़ में से ही कोई कहता है कि टाइगर पर हमला हो गया. इस पर सलमा कहती हैं कि ये कैसे हमला हो गया? टाइगर बेटा पर गोली चला दी. गोली मारके भाग गए वो लोग. जल्दी इन्हें पट्टी भागो. बाप रे ये तो बहुत गलत हो गया. बता दें कि सलमा शेख घटना के समय लाइव थी और उन्होंने इस पूरी वारदात को कैमरे में कैद दिया.

Advertisement

वह बाद में कहती हैं कि हमला करने वाले लोग तो गोली चलाकर भाग गए. सबकुछ अचानक से हो गया. पता ही नहीं चला कि कब कैसे क्या हुआ. जब तक हम समझ पाते गोलियां चल चुकी थीं. 

बता दें कि रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन हमलावरों ने हमला कर दिया. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है. 

कहा जा रहा है कि बाइक पर तीन हमलावर आए थे. दो गोली चलाते हैं और एक बाइक पर बैठा रहता है. अचानक एक शूटर मल्टीपल राउंड फायर करता दिखाई दे रहा है. एक दूसरा शूटर भी फायर करता है लेकिन शायद गोली चल नहीं पाई. हमलावर बाइक पर बैठकर भागते दिखाई दे रहे हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement