मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला सामने आया है. घटना के वक्त टाइगर फुटबॉल खेलने जमनाबाई प्लेग्राउंड जा रहे थे. हालांकि उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने पुष्टि की है कि टाइगर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.