लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) एक गैंग्सटर है. मौजूदा वक्त में वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है (Lawrence Bishnoi in Tihar Jail) और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वह जेल से ही अपने आपराधिक कारगुजारियों को अंजाम दे रहा है. 2018 में उस पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा (Lawrence Bishnoi Gave Death Threat to Salman Khan).
29 सितंबर 2025 को कनाडा (Canada) की सरकार ने बिश्नोई गैंग को क्रिमिनल कोड के तहत एक 'आतंकवादी संगठन' (टेररिस्ट एंटिटी) घोषित किया है.
29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने में उसके गैंग का नाम सामने आया (Lawrence Bishnoi Involved in Sidhu Moosewala Killing).
लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 को पंजाब के शहर फजिल्लका में हुआ था (Lawrence Bishnoi Age). उसके पिता लाविंदर सिंह पुलिस कांस्टेबल थे और मां एक पढ़ी-लिखी गृहणी हैं (Lawrence Bishnoi Parents). उसका नाम “लॉरेंस विश्नोई” उसकी मां ने रखा था. कहा जाता है कि पैदा होने पर उसका रंग दूध की तरह सफेद था, लिहाजा उसे एक क्रिश्चियन नाम “लॉरेंस” दिया गया जिसका मतलब होता है सफेद चमकने वाला (Lawrence Bishnoi Naming). परिवार के पास करोड़ों रुपए की जमीन थी लिहाजा लॉरेंस की परवरिश हर तरह की लक्जरी के साथ हुई. उसने स्कूल की पढ़ाई फज्जिलका में की. इसके बाद, कॉलेज की पढ़ाई करने चंडीगढ़ गया जहां डीएवी कॉलेज में उसने दाखिला लिया (Lawrence Bishnoi Education). यहीं से जुर्म की दुनिया में भी उसकी एंट्री हुई.
लॉरेंस ने यूनिवर्सिटी इलेक्शन में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा लेकिन चुनाव में उसकी हार हुई. इस दौरान कॉलेज यूनियन के दो गुटों में लड़ाई हुई, गुस्से में उसने रिवॉल्वर खरीद ली और उसने जीतने वाले छात्र पर फायरिंग की जो क्राइम वर्ल्ड में उसकी एंट्री साबित हुई. कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरी को जुर्म की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई का गुरु माना जाता है (Lawrence Bishnoi Entry in Crime).
लॉरेंस बिश्नोई ने गैंगस्टर नरेश शेट्टी, संपत नेहरा और मर चुके सुक्खा से मिलकर हथियार के दम पर उगाही करने का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार किया. उसके नेटवर्क में आकर काला जठेड़ी, रिवॉल्वर रानी के नाम से चर्चित लेडी डॉन अनुराधा चौधरी समेत कई गैंगस्टर ने भी जुर्म की दुनिया में साम्राज्य खड़ा कर लिया. बिश्नोई जेल के भीतर है किन देश के कई राज्यों में उसके 600 से ज्यादा शार्प शूटर तैनात हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वॉट्सऐप से एक इशारे से वह पूरे देश में अपने खूनी कारनामों को अंजाम देता है. 2022 में 30 वर्ष की उम्र तक उसके अपराध का ग्राफ 60 को पार कर चुका है (Lawrence Bishnoi Crime Career).
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई ने एक्टर आमिर खान को धमकी दी है. आरजू बिश्नोई ने लव जिहाद का आरोप लगाकर आमिर खान को धमकाया है. धमकी में लॉरेंस गैंग की ओर से कहा गया कि आमिर खान लव जिहाद को बढ़ावा देकर हिंदू संस्कृति से खिलवाड़ कर रहे हैं. लॉरेंस गैंग की धमकी से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है, हालांकि आजतक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता. देखें.
विशेष में आज बात लॉरेंस विश्नोई की...जिसके गैंग की जद में अब आमिर खान आते दिख रहे हैं...लॉरेंस गैंग गैंग की ओर से आमिर खान को धमकी दी गई है...जिसमें आमिर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है...क्या है पूरा मामला आइए देखते हैं. देखें...
आमिर खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक्टर को अब बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. धमकी में आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का जिम्मेदार बताया गया है.
दिल्ली पुलिस ने कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और दो फायरिंग की घटनाओं में शामिल हैरी बॉक्सर-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संदिग्ध शूटर जगदीश उर्फ जैक को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है. पढ़ें इस अरेस्ट ऑपरेशन की पूरी कहानी.
भारतीय गैंगस्टरों पर अमेरिकी एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया है. अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी का आरोप है कि वह हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग तथा मानव तस्करी जैसे मामलों में शामिल रहा है.
चंडीगढ़ में गैंगस्टरों के खिलाफ हाईलेवल बैठक में NIA और कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ रणनीति, कॉमन डेटाबेस और टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क पर चर्चा हुई. पढ़ें पूरी कहानी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में कार्रवाई तेज हो गई है. फ्रांस में गैंग से जुड़े गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया, जिसे कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा. वह ड्रग्स तस्करी और गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में वांछित है. वहीं कनाडा में जशनदीप सिंह को डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है, जिस पर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग में हथियार छिपाने में मदद करने का आरोप है.
पकड़े गए तीनों शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में आरोपी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तारी की यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने की है.
अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से जारी आरोपपत्र में दावा किया गया है कि भारत में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके कथित सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई निज्जर की हत्या का आदेश दिया था.
FBI के Operation Hard Ball में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. जानिए अमेरिका ने इस गैंग को क्यों निशाना बनाया? विदेशों में इसका नेटवर्क कितना फैला है और किन अपराधों के आरोप हैं? पढ़ें पूरी कहानी.
कनाडा के पूर्व मंत्री उज्जल दोसांझ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह वर्षों से कनाडा में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि कनाडा वास्तव में 1970 के दशक से ही खालिस्तान आंदोलन का एक प्रमुख आधार बन गया था.
अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एफबीआई ने ऑपरेशन हार्ड बॉल शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत 7 जुलाई को कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. अभियोजन टीम ने उनके कब्जे से प्रतिबंधित सामान, हथियार और ड्रग्स बरामद किए. यह कार्रवाई गैंग की सक्रियता को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है.
अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI बड़ा ऑपरेशन चलाया है. FBI ने इसे ऑपरेशन हार्ड बॉल नाम दिया है. इसके तहत FBI और एजेंसियों ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है. उनके पास से प्रतिबंधित समान और हथियार और ड्रग बरामद किया है. देखें...
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से बिश्नोई-बराड़ गिरोह पर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. देखें...
अमेरिकी अदालत में दाखिल आरोपपत्र में दावा किया गया है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने दिया था. आरोपपत्र में तस्वीर, पते और जेल से मोबाइल के जरिए ऑपरेशन चलाने के भी आरोप लगाए गए हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सलमान खान को धमकी, रंगदारी और कई राज्यों में हत्या के मामलों समेत गंभीर आरोप हैं. जानिए गैंग के देश-विदेश में फैले उसके आतंकी नेटवर्क की पूरी कहानी.
एफबीआई ने लारेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ 'Operation Hard ball' नाम से अभियान चलाया, जिसमें अमेरिका, कनाडा और यूरोप के लगभग 50 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस ऑपरेशन में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
अमेरिका की एफबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलिफोर्निया समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया और हथियारों, मादक पदार्थों सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. बताया जा रहा है कि जांच का फोकस कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उससे जुड़े नेटवर्क पर भी है.
'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम के इस ऑपरेशन का मकसद उन नेटवर्क्स को निशाना बनाना था, जो कई महाद्वीपों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल थे.
तिहाड़ जेल में बंद अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की MCOCA कोर्ट में सरेंडर करने की इजाजत मांगी है. अनमोल ने कहा है कि वह मुंबई कोर्ट के सामने स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहता है.
पंजाबी गायक Guru Randhawa के दिल्ली स्थित जिम पर 11 जून 2026 को हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की CIU टीम ने दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी हकीकत और सागर, को गिरफ्तार किया।