scorecardresearch
 

अहमदाबाद: गरबा जाने निकलीं BJP पार्षद, रास्ते में कार रोककर छेड़छाड़ और मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद में रास गरबा कार्यक्रम में जा रही BJP की महिला पार्षद और उनके परिवार से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है. फतेवाड़ी नहर के पास कार को साइड देने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि कार दोबारा रोककर धमकाया गया और महिला पार्षद को खींचने की कोशिश हुई. वेजलपुर पुलिस ने शोएब शाह फकीर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
कार रोककर धमकाने और हाथ पकड़कर खींचने का आरोप.(Photo: Atul Tiwari /ITG)
कार रोककर धमकाने और हाथ पकड़कर खींचने का आरोप.(Photo: Atul Tiwari /ITG)

अहमदाबाद में BJP की महिला पार्षद और उनके परिवार के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रास गरबा कार्यक्रम में जाते समय कार को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट, गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गया. आरोपियों ने कथित तौर पर महिला पार्षद को कार से खींचने की कोशिश की और वाहन का शीशा तोड़ने के साथ दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया. मामले में वेजलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोप है कि शोएब शाह फकीर ने महिला पार्षद की कार रुकवाकर उनके साथ बदसलूकी की. इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. कुछ देर बाद महिला पार्षद अपने परिवार के साथ वहां से आगे बढ़ गईं, लेकिन आरोप है कि आगे जाकर उनकी कार दोबारा रोक ली गई और फिर से अभद्र व्यवहार किया गया.

यह भी पढ़ें: गरबा, ग्लैमरस लुक और IV ड्रिप! अहमदाबाद में नवरात्र के दौरान दिख रहा नया ट्रेंड

घटना से महिला पार्षद और उनका परिवार घबरा गया. इसके बाद उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शिकायत के आधार पर वेजलपुर पुलिस ने शोएब शाह फकीर को नामजद करते हुए कुल तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

Advertisement

कार रोककर धमकाने और हाथ पकड़कर खींचने का आरोप

एसीपी एबी वालंद के मुताबिक, विवाद उस समय बढ़ा जब महिला पार्षद के बेटे ने कार को साइड देने को लेकर बात की. आरोप है कि इस पर शोएब शाह फकीर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा. इसके बाद महिला पार्षद की कार को सरखेज के पास दोबारा रोक लिया गया.

एसीपी के अनुसार, दूसरी बार कार रोकने के दौरान शोएब शाह फकीर के साथ उसकी सास और दो अन्य साथी भी वहां पहुंचे थे. आरोप है कि इन लोगों ने महिला पार्षद और उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख महिला पार्षद ने कार का शीशा नीचे कर युवकों को समझाने का प्रयास किया.

आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने महिला पार्षद का हाथ पकड़कर उन्हें कार से बाहर खींचने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने कार का शीशा बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने शीशा तोड़ने और दरवाजा खोलने का प्रयास किया. इस दौरान कार का साइड मिरर भी टूट गया.

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की कार्रवाई

एसीपी एबी वालंद ने बताया कि मामले में महिला पार्षद और उनके परिवार के साथ हुई कथित छेड़छाड़, मारपीट और अश्लील हरकतों को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है. वेजलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शोएब शाह फकीर को मामले में नामजद किया है और उसके साथ दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटना रास गरबा कार्यक्रम में जाते समय कार को साइड देने के विवाद से शुरू हुई थी. इसके बाद कथित तौर पर दोबारा रास्ते में कार रोककर महिला पार्षद और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की गई. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement