scorecardresearch
 

Film Wrap: 'बाघा' बनने के लिए एक्टर झेलता है दर्द, क्यों कुंवारी है 63 साल की एक्ट्रेस?

मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. बाघा का किरदार निभा रहे एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने रोल के लिए की गई मेहनत का खुलासा किया. वहीं पवित्र रिश्ता जैसे शो में काम कर चुकीं स्वाति आनंद 63 साल की उम्र में भी कुवारी हैं, उन्हें कभी शादी नहीं करनी है.

Advertisement
X
तन्मय वेकारिया, स्वाति आनंद (Photo: Social Media)
तन्मय वेकारिया, स्वाति आनंद (Photo: Social Media)

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सारी चीजों ने सुर्खियां बटोरीं. दिन की शुरुआत तारक मेहता शो के बाघा से हुई जिन्होंने अपने रोल का खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि वो रोज दर्द झेलकर बाघा बनते हैं. लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है. उनकी यही बात लोगों को बेहद पसंद भी आई है. 

वहीं पवित्र रिश्ता सीरियल में नजर आने वालीं स्वाति आनंद ने बताया कि वो 63 साल की हो चुकी हैं. लेकिन आजतक उन्होंने शादी नहीं की. उनका 25 साल से किसी के साथ रिलेशनशिप भी है, मगर इसके बावजूद वो अपनी जिंदगी में कभी शादी नहीं करना चाहती हैं.

आखिरकार थलपति विजय की जन नायगन को मिला ग्रीन सिग्नल, 7 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार

सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन को बड़ी राहत मिल चुकी है. सेंसर बोर्ड ने करीब 7 महीने बाद फिल्म को पास किया है. इसे A सर्टिफिकेट मिला है, जिसके बाद फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है.

पब्लिसिटी के लिए तलाक को भुना रहीं आकांक्षा? गौरव ने खोली शादी की पोल, पत्नी से बोले- जिंदगी तबाह कर दी

गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से लॉक अप 2 में मिलने पहुंचे जहां दोनों के बीच तलाक को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई. वहीं गौरव ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें आकांक्षा की बायसेक्शुअलिटी के बारे में काफी पहले से पता था.

Advertisement

20 साल पहले सैफ अली खान को ऑफर हुआ था न्यूड सीन, बोले- इनकार करने का आजतक है पछतावा

'ओमकारा' के 20 साल पूरे होने पर सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि विशाल भारद्वाज ने उनसे न्यूड सीन करने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. अब सैफ को उस फैसले का पछतावा है. 

63 की उम्र, 25 साल का रिलेशन... फिर भी कुंवारी हैं 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस, आख‍िर क्या है वजह?

'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस स्वाति आनंद 63 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उन्होंने बताया कि वह 25 साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन कभी शादी नहीं करना चाहतीं.

दर्द झेलकर बने 'बाघा', ट्रांसफॉर्मेशन से टूटा शरीर, पर नहीं छोड़ा रोल, 'तारक मेहता' से स्टार बना एक्टर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बाघा का रोल तन्मय वेकारिया निभाते हैं. उनका काम सालों से लोगों का दिल जीत रहा है. लेकिन उन्होंने अपने शरीर को दर्द देकर इस रोल को निभाया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement