scorecardresearch
 

20 साल पहले सैफ अली खान को ऑफर हुआ था न्यूड सीन, बोले- इनकार करने का आजतक है पछतावा

'ओमकारा' के 20 साल पूरे होने पर सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि विशाल भारद्वाज ने उनसे न्यूड सीन करने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. अब सैफ को उस फैसले का पछतावा है. और वो अब ऐसे सीन करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं.

Advertisement
X
ओमकारा में होने वाला था सैफ अली खान न्यूड सीन (Photo: Screengrab)
ओमकारा में होने वाला था सैफ अली खान न्यूड सीन (Photo: Screengrab)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' को रिलीज हुए 20 साल पूरे होने वाले हैं. आज भी इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. खासकर लंगड़ा त्यागी के किरदार में सैफ अली खान की एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं. अब सैफ ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे.

सैफ करने वाले थे न्यूड सीन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि फिल्म के एक अहम सीन के दौरान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा था कि क्या वो ये सीन बिना कपड़ों के करना चाहेंगे.

सैफ ने कहा- एक लंबा सीन था, जिसमें मैं आईने के सामने खड़ा था. विशाल जी ने मुझसे पूछा- क्या तुम ये सीन न्यूड होकर करोगे? मुझे आइडिया बहुत दिलचस्प लगा, लेकिन सेट पर काफी लोग मौजूद थे, इसलिए मैं थोड़ा झिझक गया. मैंने उनसे कहा- अगर आप भी मुझे न्यूड होकर डायरेक्ट करेंगे तो मैं भी ऐसा कर लूंगा. इस पर विशाल जी हंस पड़े और बोले- नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा. बस वहीं बात खत्म हो गई.

सैफ ने माना कि अब उन्हें लगता है कि उन्हें वो सीन कर लेना चाहिए था. उन्होंने कहा- अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मुझे कोई दिक्कत नहीं होती. अगर पीछे से सिल्हूट (परछाई दिखाते हुए) शूट होता तो शायद सीन और भी शानदार बनता. उस वक्त हम कुछ नया करने की कोशिश कर रहे थे. अगर आज ऐसा मौका मिले तो मैं ये सीन जरूर करूं.

Advertisement

आखिरी वक्त पर बदल दिया पूरा सीन

सैफ ने बताया कि पहले इस सीन में उनका एक लंबा डायलॉग था, जिसमें उनका किरदार अपने बदले की बात करता है. लेकिन शूटिंग से ठीक पहले विशाल भारद्वाज ने पूरा सीन बदल दिया.

उन्होंने कहा- विशाल जी ने कहा कि अब कोई डायलॉग नहीं होगा. उन्होंने मेरे हाथ में एक भारी हथौड़ा जैसा सामान दिया और कहा कि आईने के सामने खड़े होकर उसे तोड़ दो. आईना टूटेगा, हाथ से खून निकलेगा और उसी खून को अपने माथे पर लगा लेना. बस यही पूरा सीन होगा. उस वक्त मुझे समझ आ गया कि बिना एक भी डायलॉग बोले पूरा गुस्सा और बदला दिखाया जा सकता है. मुझे उनका आइडिया बेहद शानदार लगा.

आमिर खान को भी ऑफर हुआ था रोल

सैफ ने इंटरव्यू में उस चर्चा पर भी बात की, जिसमें कहा जाता है कि लंगड़ा त्यागी का रोल पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था.

सैफ ने बताया- बाद में विशाल जी ने मुझसे कहा था कि आमिर इस किरदार को लेकर काफी सवाल पूछ रहे थे और कुछ चीजें बदलना भी चाहते थे. लेकिन विशाल शायद कहानी को उस दिशा में नहीं ले जाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने बाद में मुझे फोन किया और रोल ऑफर कर दिया.

Advertisement

सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म 'कर्तव्य' में नजर आए थे. वहीं, 'ओमकारा' में निभाया गया उनका लंगड़ा त्यागी का किरदार आज भी उनके करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में गिना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement