scorecardresearch
 

पब्लिसिटी के लिए तलाक को भुना रहीं आकांक्षा? गौरव ने खोली शादी की पोल, पत्नी से बोले- जिंदगी तबाह कर दी

गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से लॉक अप 2 में मिलने पहुंचे जहां दोनों के बीच तलाक को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई. वहीं गौरव ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें आकांक्षा की बायसेक्शुअलिटी के बारे में काफी पहले से पता था.

Advertisement
X
लॉक अप में मिले गौरव-आकांक्षा (Photo: Instagram @akankshagkhanna)
लॉक अप में मिले गौरव-आकांक्षा (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

आकांक्षा चमोला इस समय लॉक अप 2 रियलिटी शो में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े दो बड़े खुलासे किए. पहले उन्होंने बताया कि वो अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. दूसरा वो बायसेक्शुअल हैं. इन सभी चीजों से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही हैं.

गौरव-आकांक्षा के तलाक की बात हाईलाइट हुई, जिसके बाद अब एक्टर को शो में आना पड़ा है. गुरुवार को विजिटर स्पेशल एपिसोड में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने आए. उन्होंने उन्हें वो सबकुछ बताया जो इस समय मीडिया में चल रहा है. गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनके खुलासे ने एक्टर की बैंड बजा दी है. 

तलाक के खुलासे के बाद मिले गौरव-आकांक्षा

शो पर गौरव ने पहली बार आकांक्षा से पूछा- तुम खुश हो? बैंड बजा दी यार तुमने मेरी. पूरी दुनिया बाहर ना...तू मुझे बिना मतलब के इतने मजे करा रही है ना. ये बात कहते हुए गौरव के आंसू छलक पड़े जिसे देख आकांक्षा भी परेशान हुईं और उनसे ना रोने की बात कही. एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने तुम्हारे एपिसोड देखे हैं, इसलिए शो पर तुम्हें सपोर्ट करने आया हूं.'

Advertisement

आकांक्षा ने आगे गौरव से कहा कि उन्होंने तलाक की बात एक्टर से शो में जाने से पहले ही कर ली थी. इसपर गौरव ने कहा- जब वो चीज हो जाती, तबतक तुम्हें रुकना चाहिए था. लेकिन ठीक है चलो, तुम्हारा गेम है तुम यहां हो अच्छा खेल रही हो और मैं तुम्हें सपोर्ट कर रहा हूं. गौरव ने आकांक्षा के रोने पर भी उनसे सवाल किए. उनका कहना है कि उनकी पत्नी काफी स्ट्रॉन्ग है, तब भी वो शो पर इतना रोईं. उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा इतना बड़ा खुलासा इंटरनेशनल टीवी पर किया. 

गौरव ने बातों ही बातों में आकांक्षा से ये भी कह डाला कि उनकी जिंदगी तलाक के खुलासे के बाद तबाह हो गई है. उन्होंने ये भी बताया कि वो साल 2015 में जुलाई के महीने में आकांक्षा से पहली बार मिले थे, 11 साल बाद वो रिश्ता अब खत्म होने जा रहा है. गौरव खन्ना ने इस दौरान कई बार अपने इमोशन्स को कंट्रोल किया. 

झूठी है तलाक की खबर?

आकांक्षा ने गौरव से कहा कि उन्होंने तलाक के बारे में कोई झूठ नहीं कहा. एक्टर ने बताया कि उन्हें इसके बारे में खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग पर जाने से ठीक एक हफ्ता पहले जानकारी दी. उनका कहना है कि अब वो तलाक का दर्द भी सह लेंगे. गौरव ने आकांक्षा से उनकी दोस्त के बारे में पूछा. उन्होंने बताया कि पामेला सरीन उनकी गर्लफ्रेंड हैं, जिसपर गौरव ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए. एक्टर ने बताया कि आकांक्षा जो कुछ शो में बोलती हैं, उसका जवाब उन्हें बाहर देना पड़ता है. 

Advertisement

गौरव-आकांक्षा आगे फराह खान के कैबिन में गए, जहां उन्हें कुछ पल प्राइवेसी दी गई ताकि वो अपने बीच हुई इस उलझन को सुलझा सकें. गौरव ने आकांक्षा को बताया कि उनकी तलाक की बात इस समय देश की सबसे बड़ी न्यूज बन चुकी है. वो इस बात से खुश नहीं हैं. उनके मुताबिक लोगों को लगता है कि उनका तलाक एक साल पहले हो चुका है. एक्टर ने सिम्पैथी के भरोसे बिग बॉस जीता. गौरव ने कहा कि उन्हें मजबूरी में उनसे मिलने आना पड़ा. 

बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी, जो अब करीब 9 साल बाद टूटने की कगार पर है. दोनों इतने सालों में पेरेंट्स नहीं बने. उनके तलाक की वजह भी बच्चा ही है क्योंकि गौरव को पिता बनना है मगर आकांक्षा वैसा नहीं चाहतीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement