'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने कई किरदारों को पॉपुलर बनाया है. इनमें से एक किरदार बाघा का है. शो में ये रोल तन्मय वेकारिया निभाते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं तन्मय का रोल निभाते हुए, एक खास पोस्चर में रहने पर उनकी बॉडी में दर्द होने लगता है. फिर भी वो अपने किरदार से खुश हैं.
टेलीचक्कर संग बातचीत में तन्मय ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं कि इतने सालों बाद ऐसा हो गया है कि सीधे खड़ा होने पर मेरी कमर दर्द करती है.
''लेकिन मैं कहूंगा कि ये रोल करना मुझे अच्छा लगता है. मैं जब बाघा बनता हूं, बिल्कुल नहीं सोचता हूं कि मुझे कमर में दर्द होगा, या किसी मूवमेंट को लेकर असहज फील होगा.''
''मैं बस हर मूवमेंट को एंजॉय करता है. सेट पर आता हूं खुश रहता हूं. हंसी खुशी का माहौल रहता है. शायद तभी हम लगातार नया और अच्छा एपिसोड दे पा रहे हैं.''
तन्मय ने बताया कि जल्द उनका शो 18 साल पूरे करने वाला है. इसका पूरा क्रेडिट वो शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को देते हैं.
एक्टर ने अपने पिता को खोने का दर्द भी बयां किया. उन्होंने बताया कैसे पिता की मौत की खबर मिलने के बाद भी उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी. शूट खत्म कर पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर लौटे थे.
तन्मय काफी सालों से शो से जुड़े हुए हैं. शो में उनकी और बावरी की लव स्टोरी फैंस को पसंद आती है. इन दिनों सिटकॉम शो में उनके ब्रेकअप का एंगल दिखाया जा रहा है.
बावरी की खुशी के लिए बाघा अपने प्यार की कुर्बानी दे रहा है. वो बावरी के सामने खुद को बुरा दिखाकर रिश्ता तोड़ रहा है. वहीं बाघा से अलग होकर बावरी का बुरा हाल है.