scorecardresearch
 

Hustle 5 Winner: हसल 5 के विनर बने धड़कन, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये, हुए इमोशनल

धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने 'हसल 5: अपना होमग्राउंड ' की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. उन्हें इस जीत पर ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपय की प्राइज मनी मिली.

Advertisement
X
धड़कन ने हसल 5 की ट्रॉफी जीती
धड़कन ने हसल 5 की ट्रॉफी जीती

रियलिटी शो 'हसल 5' को इसका विजेता मिल गया है. हरियाणा के सोनीपत निवासी धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. धड़कन को जीत के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. वहीं, व्हायसोकाई फर्स्ट रनर-अप और हरमीत सेकेंड रनर-अप बने.

कई हफ्ते तक चले इस मुकाबले में कंटेस्टेंट्स ने अपने रैप, अनोखे अंदाज और शानदार लिरिक्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. धड़कन की शुरुआत से ही परफॉर्मेंस दमदार रही. इस सीजन की सबसे खासियत ये रही कि शो में देश की हिप-हॉप संस्कृति और कलाकारों की अलग-अलग कहानियां देखने को मिली.

इस शो को जज बादशाह ने किया था. इस बार कई चर्चित हस्तियां शो में शामिल हुईं. राजा कुमारी, निकिता गांधी, इक्का, डिनो जेम्स, बेला, प्रिंस नरूला और किंग के अलावा कुणाल खेमू और फातिमा सना शेख भी शो में नजर आए. 

धड़कन जीत के बाद अपनी जर्नी को याद करते हुए भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, 'जब भी मैं सोचता हूं कि एक टाइम पर मैंने अपनी नोट्स में इस पल की कल्पना की थी तो यह भी अविश्वसनीय लगता है और अब देखिए, हसल सीजन 5 का विनर धड़कन है. यह सफर किसी जबरदस्त अनुभव से कम नहीं रहा. इसमें अनुभव, सीख और प्यारा नया परिवार मिला. बादशाह भाई, स्क्वाड बॉस और पूरी प्रोडक्शन, म्यूजिक और पीआर टीम का खास शुक्रिया. साथ ही उन सभी लोगों का जिन्होंने इस सफर में अहम भूमिका निभाई है. मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मैं इस सीजन का हिस्सा रहा, जो होमग्राउंड को समर्पित था और दिल से सभी का धन्यवाद , खासकर दर्शकों का, जिन्होंने मुझे अपनाया और इतना प्यार दिया. धड़कन हसल 5 से विदा ले रहा है, लेकिन असली सफर तो अब शुरू हुआ है.'

Advertisement

धड़कन की जीत पर रैप के दिग्गज बादशाह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'हर सीजन में हसल असली प्रतिभाओं को सामने लाता है, लेकिन इस बार धड़कन का प्रदर्शन शुरुआत से ही शानदार रहा है. इस सीजन को जीतना और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी के साथ खिताब जीतना धड़कन की मेहनत का ही नतीजा है. इस सीजन के सभी हसलर्स को बहुत सारा प्यार और सम्मान है.' धड़कन ने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत हसल 5 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement