scorecardresearch
 

Akash-Radhika Cute Video: कैमरे के सामने जेठ आकाश अंबानी ने राधिका को टोका! खिलखिला उठीं छोटी बहू रानी, वायरल हो गया क्यूट VIDEO

Akash-Radhika Cute Video: हाल ही में पूरा अंबानी परिवार अपने ब्रैंड 'स्वदेश' के देवी शक्ति इवेंट में जमा हुआ जहां फैमिली फोटो खिंचाने के दौरान आकाश अंबानी और राधिका का एक क्यूट वीडियो सामने आया जिसमें आकाश राधिका को टोकते दिख रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
आकाश-राधिका का क्यूट वीडियो (Photo: ITG)
आकाश-राधिका का क्यूट वीडियो (Photo: ITG)

अंबानी परिवार ने 10 अक्टूबर को मुंबई में अपने ब्रैंड 'स्वदेश' की पहली सालगिरह का धूमधाम से जश्न मनाया. ये इवेंट नवरात्रि और देवी शक्ति थीम के साथ आयोजित किया गया था जिसमें पूरा अंबानी परिवार एक से बढ़कर एक आउटफिट में पहुंचा. इस इवेंट से राधिका और आकाश का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया. 

राधिका को दी जेठ ने सलाह

हुआ यूं कि फोटो सेशन के लिए पूरा अंबानी परिवार एक-साथ पोज देने के लिए खड़ा हो रहा था और उसी दौरान घर की छोटी बहू राधिका श्लोका के पास खड़ी होने लगीं तो पीछे से उनके जेठ यानी आकाश अंबानी ने मुस्कुराते हुए राधिका को आकाश की तरफ जाने का इशारा किया और वो खुद श्लोका के पास आकर खड़े हो गए. इस क्यूट मोमेंट पर राधिका और पूरा परिवार खिलखिलाकर हंस उठा. 

इस इवेंट में पूरे अंबानी परिवार ने बहुत ही शाही लुक में एंट्री की थी. मुकेश अंबानी इस इवेंट में पूरी तरह फॉर्मेल लुक में नजर आए. वहीं, नीता अंबानी ने इस दौरान रेड वाइन कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने वेलवेट के मैचिंग जैकेट के साथ ब्लाउज पहना था. उन्होंने आउटफिट के साथ मैच करता हुआ वाइन पर्ल्स, डायमंड और वाइट पर्ल्स का नेकपीस पहना था.

Advertisement

हर किसी ने पहनी एक से बढ़कर एक ड्रेस

वहीं, बड़ी बहू श्लोका ने मल्कीकलर आउटफिट पहना था जबकि आकाश अंबानी ने अपनी मां नीता की ड्रेस से मैच करता हुआ वाइन कलर का कुर्ता सेट पहना था. अनंत अंबानी ने इस इवेंट पर नेवी ब्लू रंग का कुर्ता सेट पहना था जिसकी जैकेट पर खूबसूरत गोल्डन हेवी वर्क था. अनंत के कुर्ते में भी जगह-जगह गोल्डन पैच वर्क नजर आ रहा था.

छोटी बहू राधिका और ईशा भी छाईं

घर की छोटी बहू राधिका इस मौके पर गोल्डन को ऑर्ड सेट में नजर आईं. उनके साड़ीनुमा आउटफिट में स्ट्रेपलेस टॉप और नीचे स्टर्क थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग क्लच कैरी किया था.

घर की बेटी ईशा अंबानी का लुक भी शानदार था. उन्होंने मल्टीकलर टॉप और लहंगा पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement