scorecardresearch
 

इस पंजाबी सिंगर के फैन हैं विराट कोहली, हर मैच से पहले सुनते हैं ये गाना, खास है वजह

दिल्ली में विराट कोहली ने अपने ब्रैंड वन8 कम्यून का ग्लोबल प्रीमियर रखा था, जहां वो सिंगर करण औजला के साथ बैठे. वहां क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें सिंगर का गाना 'विनिंग स्पीच' काफी पसंद है क्योंकि इससे उनका एक इमोशनल कनेक्शन है.

Advertisement
X
करण औजला के फैन हैं विराट कोहली (Credit: Instagram/@virat.kohli)
करण औजला के फैन हैं विराट कोहली (Credit: Instagram/@virat.kohli)

इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली हर किसी के फेवरेट हैं. वो जो करते हैं, फैंस उसे फॉलो करना शुरू कर देते हैं. विराट का हर स्टाइल कॉपी किया ही जाता है. हाल ही में क्रिकेटर ने अपने ब्रैंड वन8 कम्यून का ग्लोबल प्रीमियर रखा, जहां लाखों की संख्या में फैंस पहुंचे. 

विराट-औजला का कोलैब

21 जून को दिल्ली के द्वारका स्थित यशभूमि में ये इवेंट रखा गया था जहां विराट के साथ-साथ पंजाबी सिंगर करण औजला भी थे. दोनों अपनी फील्ड में माहिर कलाकार हैं. ऐसे में इस कोलैब को सोशल मीडिया पर भी काफी सेलिब्रेट किया गया. इस दौरान विराट ने करण के एक गाने को अपना फेवरेट बताते हुए सिंगर की तारीफ की. 

विराट कोहली ने कहा कि वो करण औजला के फैन तबसे हैं, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें सिंगर का गाना विनिंग स्पीच काफी ज्यादा पसंद है और वो ये गाना हर मैच से पहले सुनते हैं. विराट ने अपने साथ बैठे करण औजला से कहा- आप दिल से गाने लिखते हैं और ये आपके हर क्रिएशन में साफ नजर आता है. आपकी जिंदगी की कहानी भी काफी खास है.

Advertisement

'आपका जो गाना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वो विनिंग स्पीच है. ये गाना आपके स्ट्रगल और अब तक के सफर को बयां करता है. मुझे उसमें अपनी जिंदगी की भी काफी झलक दिखाई देती है. मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था. इसलिए ये गाना मेरे लिए बेहद खास है. मैच खेलने जाने से पहले मैं इसे कई बार सुन चुका हूं.' 

कैसे मैच को अप्रोच करते हैं विराट?

विराट कोहली इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं. कई बार मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी वो अपने दम पर पूरा गेम निकालकर ले जाते हैं. इस इवेंट के दौरान क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें ऐसी ही परिस्थिति पसंद आती हैं, जब मैच पूरी तरह हाथ से निकलता जाता है. वो मानते हैं कि इसी वक्त वो खुद के अंदर से अपना बेस्ट निकाल पाते हैं. विराट हर सिचुएशन में एक छोटा सा मौका ढूंढने की कोशिश करते हैं.

बात करें सिंगर करण औजला की, तो उनका नया गाना लव फेड रिलीज हो चुका है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा करण जल्द ऑस्ट्रेलिया टूर भी करने वाले हैं जहां वो अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement