scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' की आंधी में भी पावर स्टार पवन कल्याण ने दिखाया दम! 'उस्ताद भगत सिंह' की सॉलिड ओपनिंग

‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी दमदार शुरुआत से सरप्राइज किया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'धुरंधर 2' का भी तगड़ा क्रेज था. लेकिन इसके बावजूद पवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी रही. फिर भी 'धुरंधर 2' अब 'उस्ताद भगत सिंह' को आजमाने वाली है.

Advertisement
X
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर 2' को टक्कर देनी शुरू कर दी है (Photo: IMDB)
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर 2' को टक्कर देनी शुरू कर दी है (Photo: IMDB)

'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग से लेकर रिलीज वाले दिन तक क्या भौकाल जमा रही है, ये आपको खबरों से पता चल रहा होगा. ऐसी तूफानी फिल्म के सामने क्या किसी दूसरी फिल्म के टिकने का चांस नजर आता है? लेकिन पावर स्टार पवन कल्याण ने अपनी नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से ये कमाल करके दिखाया है.

तेलुगु सिनेमा के बड़े सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन की फिल्म 19 मार्च, गुरुवार को 'धुरंधर 2' के साथ ही रिलीज हुई. इतनी बड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन थिएटर्स में तगड़ी भीड़ जुटाते हुए शानदार ओपनिंग की है.

'उस्ताद' पवन कल्याण का जलवा
पवन कल्याण साउथ में, खासकर तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत बड़े स्टार हैं. पॉलिटिक्स में जनता के मुद्दे उठाने की वजह से भी दर्शक उन्हें बहुत प्यार करते हैं, इसलिए कम से कम पहले दिन तो उनकी फिल्में धमाका करती ही हैं. तेलुगु में रिलीज हुई 'उस्ताद भगत सिंह' के शोज सुबह से पैक रहे. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पवन की फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया है.

'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट 19 मार्च, फरवरी में अनाउंस की गई थी, जब 'धुरंधर 2' के सामने से यश की फिल्म 'टॉक्सिक' हटी थी. पवन की फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज से सिर्फ हफ्ते भर पहले आया था. ये एक लंबे समय से अटकी हुई फिल्म है और कई बार इसकी रिलीज डेट बदली जा चुकी है. इसके बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' ने जैसी ओपनिंग की है, वो काफी सॉलिड है.

Advertisement

'उस्ताद भगत सिंह' के लिए बड़ा चैलेंज है 'धुरंधर 2'
'उस्ताद भगत सिंह' की ओपनिंग इसलिए भी बड़ी है क्योंकि तेलुगु राज्यों में 'धुरंधर 2' भी अच्छा बिजनेस कर रही है. पवन कल्याण के भौकाल वाले शहर हैदराबाद में 'धुरंधर 2' के शोज 70% के करीब भरे रहे. 'उस्ताद भगत सिंह' को तेलुगु राज्यों में 'धुरंधर 2' के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन्स मिलने का फायदा तो हुआ ही. मगर 'धुरंधर 2' का जैसा भौकाल है, उसके बावजूद अपनी जगह टिके रहना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात होगी.

हालांकि पवन की फिल्म का टेस्ट अब होगा. क्योंकि 'उस्ताद भगत सिंह' को बहुत अच्छे रिव्यूज या सुपर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला है. इसलिए आने वाले दिनों में इसके शोज में दर्शक घटेंगे. दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' की तारीफें हर जगह गूंज रही हैं. इसलिए अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पवन कल्याण, 'धुरंधर 2' के सामने अपनी फिल्म बचा पाते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement