पवन कल्याण (Pawan Kalyan, Dy CM, Andhra Pradesh) एक अभिनेता और जन सेना पार्टी के संस्थापक हैं. 12 जून 2024 को पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जन सेना पार्टी ने 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 21 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा. जन सेना पार्टी ने सभी 21 निर्वाचन क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की. पवन कल्याण पिथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में थे. उन्होंने 70,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की.
कल्याण ने 1996 की फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की और कई हिट फिल्में दिए. वह तेलुगु सिनेमा के एक जाने माने अभिनेता हैं. कल्याण को फिल्मफेयर अवार्ड साउथ और एक SIIMA अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की और युवराजम के अध्यक्ष बनें, जो प्रजा राज्यम पार्टी की युवा शाखा थी जिसे उनके बड़े भाई अभिनेता चिरंजीवी ने शुरू किया था.
2011 में, जब चिरंजीवी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया, तब पवन कल्याण ने राजनीतिक जीवन से ब्रेक ले लिया. फिर कल्याण ने 14 मार्च 2014 को जन सेना पार्टी नामक एक राजनीतिक दल की स्थापना की.
उन्होंने दोनों तेलुगु राज्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तत्कालीन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपना समर्थन दिया था. उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और बीजेपी गठबंधन के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया.
जन सेना पार्टी ने 2019 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में 140 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा.पवन कल्याण ने दो निर्वाचन क्षेत्रों - गजुवाका और भीमावरम से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों ही सीट पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों से हार गए.
16 जनवरी 2020 को कल्याण ने तीन साल तक बीजेपी से दूरी बनाए रखने के बाद अपनी पार्टी के बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा की. दोनों दलों ने 2024 के चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ा (Pawan Kalyan Political Career).
धुरंधर 2 का साउथ में धमाका पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पछाड़ा. धुरंधर 2 ने उत्तर भारत के साथ-साथ साउथ में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है. खास बात ये है कि फिल्म ने तेलुगु स्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ को उनके ट्रेडिशनल मार्केट में कड़ी टक्कर देते हुए पीछे छोड़ दिया है. तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘धुरंधर टू’ ने करीब 39.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि कर्नाटक में ये आंकड़ा 54 करोड़ से ज्यादा रहा
‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी दमदार शुरुआत से सरप्राइज किया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'धुरंधर 2' का भी तगड़ा क्रेज था. लेकिन इसके बावजूद पवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी रही. फिर भी 'धुरंधर 2' अब 'उस्ताद भगत सिंह' को आजमाने वाली है.
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखना शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग से ही 42 करोड़ का आंकड़ा पार कर पवन कल्याण की ‘OG’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब नजरें इस पर हैं कि क्लैश हो रहीं इन दोनों फिल्मों में से कौन आगे निकलता है.
साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का धुआंधार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहीं है. अपको बता दे कि इसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर-2 भी रिलीज होगी. 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म में एक्शन का भरमार दिखाया गया है, जिसे देख फैन्स काफी उत्सुक है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का तूफान अब साउथ तक पहुंच गया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से इसका सीधा क्लैश होने जा रहा है. दिलचस्प ये है कि रणवीर की फिल्म पेड प्रीव्यू कलेक्शन के मामले में पवन का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.
अल्लू सिरीश ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर नयनिका रेड्डी के साथ 6 मार्च को हैदराबाद में शादी की. इस शादी में उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, सूर्या, राम चरण सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए.
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस भौकाल अब बाकी फिल्मों पर असर दिखाने लगा है. यश की 'टॉक्सिक' के बाद अब हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने भी भारत में अपनी रिलीज एक हफ्ते टाल दी है. रणवीर सिंह की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है.
Bill Gates दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं और सोमवार को भारत पहुंचे. आंध्र प्रदेश के अमरावती में पहुंचने पर उन्होंने राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की.
फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. दिल्ली हाईकोर्ट ने पवन कल्याण को दो दिन के भीतर पर्सनैलिटी राइट्स से संबंधित सोशल मीडिया लिंक अदालत में देने के निर्देश दिए हैं.
पवन कल्याण अपनी दो नाकाम शादियों के बाद अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. जानिए उनकी रशियन लव स्टोरी के बारे में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की. मंदिर परिसर में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण प्रधानमंत्री के साथ नज़र आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा की. साथ में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे. पूजा के बाद मोदी ने कुरनूल में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने बिहार की मधुबनी पेंटिंग से सजा अंगवस्त्र पहनकर सांस्कृतिक जुड़ाव भी दिखाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दक्षिण दौरे पर आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के साथ मल्लिकार्जुन मंदिर में पूजा-अर्चना की, लेकिन चर्चा उनके मधुबनी पेंटिंग वाले अंगवस्त्र की है. इस पर बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मोदी के मन में बिहार है'. इस कदम को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
पवन कल्याण की फिल्म 'OG' इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. इसने रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की फिल्म को पीछे छोड़ा है, जो छोटी बात नहीं है. मगर पवन का इस तरह धमाका करना कोई नई बात नहीं है, बल्कि उनके कमबैक ही उनकी ताकत रहे हैं. आइए बताते हैं कैसे.
पवन कल्याण पिछले चार दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित हैं. उनकी पार्टी जनसेना ने जानकारी दी है कि उनके बुखार और खांसी में कमी नहीं आ रही है, जिसके कारण उनका इलाज हैदराबाद में किया जाएगा. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
पवन कल्याण जितना ज्यादा राजनीति में गंभीर होते गए, उनकी फिल्में पिछले कुछ साल में उतना ही संघर्ष करती गईं. लेकिन अब पवन ने बता दिया है कि उन्हें पावर स्टार क्यों कहा जाता है. कभी सुना है कि सिर्फ एक ही दिन में किसी स्टार ने करियर की सबसे कमाऊ फिल्म दी हो? पवन ने ये कर दिखाया है.
पवन कल्याण की फिल्म 'OG' तेलुगू के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज हुई है. मगर इसके शोज बहुत लिमिटेड हैं. फिर भी हिंदी दर्शकों वाले इलाकों में 'OG' के हिंदी शोज ही खूब बुक हो रहे हैं. आइए बताते हैं ये फिल्म उत्तर भारत में क्या कमाल कर रही है.
पवन कल्याण ने एक दशक की कड़ी मेहनत से पॉलिटिक्स में अपना कद ऊंचा किया है. इस चक्कर में उनकी कुछ फिल्मों को नुकसान भी हुआ है. मगर उनकी नई फिल्म 'OG' अब तूफान की तरह आगे बढ़ रही है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट गए हैं.
'OG vs Omi' के मेकर्स ने फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें इमरान हाशमी और पवन कल्याण के बीच टक्कर दिखाई दे रही है. सुजीत के निर्देशन में बनी ये गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म 25 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.
पवन कल्याण ने भाषा विवाद पर बोलते हुए कहा, 'राजनीतिक लाभ के लिए हिंदी विरोध को हथियार बनाया जा रहा है. ये आश्चर्यजनक है. मुझे लगता है कि ये विरोध बीजेपी या पीएम मोदी के प्रति नफरत से पैदा हुआ है, जिसे हिंदी पर ट्रांसफर किया जा रहा है.'
साउथ एक्टर फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. बताया जा रहा है, वो कई महीनों से किडनी का इलाज करा रहे थे. उनका डायलिसिस चल रहा था. बीमारी की वजह से वो कमजोर होते चले गए, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.