scorecardresearch
 

'जिसे वो डेट करे, उससे शादी जरूरी नहीं', बेटी सारायाह की डेटिंग लाइफ पर बोलीं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने रिश्तों, पेरेंटिंग और उन सबकों के बारे में खुलकर बात की, जो वह अपनी बेटी साराया मल्होत्रा ​​को सिखाना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा अपनी पसंद खुद चुने.

Advertisement
X
 कियारा आडवाणी का बड़ा बयान (Photo: Instagram/@kiaraaliaadvani)
कियारा आडवाणी का बड़ा बयान (Photo: Instagram/@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी ने उस रिलेशनशिप सलाह के बारे में बात की है जो वह अपनी बेटी सारायाह को देना चाहेंगी, जब वह बड़ी हो जाएगी. कियारा ने कहा कि वह नहीं चाहेंगी कि उनकी बेटी को ऐसा लगे कि वह सिर्फ एक ही इंसान को डेट कर सकती है और उसी से शादी करनी होगी. एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि सारायाह एक पूरी जिंदगी जिए, और कियारा उसे तब भी सपोर्ट करेंगी, अगर उनकी बेटी शादी नहीं करना चाहेगी.

कियारा आडवाणी ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, 'मैं चाहूंगी कि वह एक बहुत ही पूरी जिंदगी जिए. मैं नहीं चाहती कि उसे ऐसा लगे कि उसे सिर्फ एक ही इंसान को डेट करना है या उसी के साथ लाइफ बितानी हैं... जैसे, कोई रोक-टोक नहीं है कि अगर तुम शादी करना चाहती हो, तो शादी करो और अगर शादी नहीं करना चाहती, तो मत करो.' कियारा ने कहा कि उन्होंने जिस भी इंसान को डेट किया, उन्हें लगा कि वह उसी से शादी करेंगी.

रिलेशनशिप पर बोलीं कियारा
उन्होंने कहा, 'जिंदगी वैसी नहीं होती जैसी हम सोचते हैं. शुक्र है भगवान का कि ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि मैं उस इंसान के साथ बहुत खुश हूं जिसे भगवान ने मेरे जीवनसाथी के तौर पर चुना (सिद्धार्थ मल्होत्रा). लेकिन बड़े होते हुए आपकी जिंदगी में जितने भी रिश्ते बनते हैं, वे सभी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं. वे आखिरकार आपको वैसा इंसान बनाते हैं जैसे आप आज हैं.'

Advertisement

बेटी को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उसे (सारायाह) बताऊंगी कि जिंदगी को पूरी तरह से जीना, यह तय करना कि तुम्हें क्या चाहिए और क्या नहीं, और इस सफर में गलतियां करना, सब ठीक है. तुम कुछ ऐसे फैसले लोगी जो शायद तुम्हें बाद में (पीछे मुड़कर देखने पर) उतने अच्छे न लगें, लेकिन असली बात यह है कि तुम उन गलतियों से क्या सीखती हो और उनसे क्या हासिल करती हो.'

कियारा और सिद्धार्थ के घर 15 जुलाई, 2025 को उनकी बेटी सारायाह का जन्म हुआ था. हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक पब्लिक को नहीं दिखाया है, लेकिन वे अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर उसके लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं. कियारा ने हाल ही में एक मां के तौर पर अपना पहला 'मदर्स डे' मनाया, और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने उन्हें पैनकेक बनाकर सरप्राइज़ दिया.

वहीं, काम की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म 'Toxic: A Fairytale for Grownups' में नजर आएंगी. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और इसमें यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement