कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का असली नाम आलिया आडवाणी (Alia Advani) है जो एक भारतीय अभिनेत्री हैं और मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों अभिनय करती हैं. कियारा 2014 में फिल्म फुगली से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. उनकी दूसरी फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016 में रीलिज हुई थी, जिसमें वो एम.एस. धोनी की पत्नी के रूप में सहायक भूमिका निभाई थी (Kiara Advani Debut).
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था (Kiara Advani Date of Birth). उनके पिता जगदीप आडवाणी एक व्यवसायी और मां जेनेवीव जाफरी, एक ब्रिटिश ईसाई थीं(Kiara Advani Parents. कियारा का एक छोटा भाई मिशाल है (Kiara Advani Brother). वह अपने मामा परिवार के माध्यम से कई हस्तियों से भी जुड़ी हुई हैं. अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar) उनके सौतेले परदादा हैं, जबकि मॉडल शाहीन जाफरी उनकी चाची हैं. उनकी मां जेनेवीव आडवाणी की सौतेली मां भारती गांगुली हैं, जो अशोक कुमार की बेटी हैं (Kiara Advani Family).
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से की और जय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की है (Kiara Advani Education).
कियारी का करियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रीलिज फिल्म लस्ट स्टोरीज (2018) में भूमिका के साथ आगे बढ़ा. तेलुगु राजनीतिक थ्रिलर भारत अने नेनु (2018) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई और हिंदी फिल्में कबीर सिंह (2019), गुड न्यूज ( 2019), लक्ष्मी, इंदू की जवानी (2020) और शेरशाह (2021) में बतौर अभिनेत्री अपना किरदार निभाया जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया (Kiara Advani Movies).
फिल्म शेरशाह के बाद कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट करने लगें. दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की (Kiara Advani and Sidharth Malhotra Marriage). 15 जुलाई 2025 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया.
कियारा अपनी पहली फिल्म, फुगली की रिलीज से पहले अपना पहला नाम. आलिया बदल दिया क्योंकि आलिया भट्ट पहले से ही एक स्थापित अभिनेत्री थी (Kiara Original Name).
कियारा आडवाणी की दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बीच, उनका एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 'टॉक्सिक' के को-स्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उनकी प्रेग्नेंसी पर कैसा रिएक्शन दिया था.
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सेकंड प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. कपल ने बेबी शॉक्स की फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी ने शॉक्स को अपने हाथों में पकड़ा हुआ है.
राधिका मदान ने 'लस्ट स्टोरीज' के लिए हुई आलोचना के बावजूद पीछे न हटने के लिए करण जौहर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आज सेक्स पर बातचीत आम हो गई है.
करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' के लगभग दस साल बाद, इसके सीक्वल 'की एंड का 2' में फीमेल लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी के नाम पर विचार किया जा रहा है.
सिनेमा का काम सिर्फ आदर्श रिश्ते दिखाना नहीं है. लेकिन जब इन व्यवहारों के भावनात्मक और नैतिक परिणामों को लगभग नजरअंदाज कर दिया जाए और पूरी चीज पुरुष किरदार की लाइफस्टाइल और आकर्षण का हिस्सा बनकर रह जाए, तो कहानी का नजरिया सवालों के घेरे में आ जाता है.
कंगना रनौत ने कहा कि लोग उनके राजनीति में आने पर सवाल उठाते हैं. उन्हें ट्रोल किया जाता है. उनके संघर्ष को कम आंका जाता है. एक्ट्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी कमेंट किया.
यश की फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसमें हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ का योगदान दिया है. यश की फिल्म का असली टेस्ट वीकेंड के बाद होने वाला है.
यश की मच अवेटेड फिल्म 'Toxic' में डबल रोल, गैंगस्टर वर्ल्ड और बदले की कहानी देखने को मिलती है. कियारा आडवाणी समेत दमदार स्टारकास्ट और धांसू एक्शन फिल्म को खास बनाते हैं. पढ़ें 'Toxic' का रिव्यू और जानें फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.
कियारा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने शादी के बाद इंटीमेट सीन किए. उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद बेझिझक बोल्ड रोल किए हैं.
टॉक्सिक के रोमांटिक सीन खासकर कियारा आडवाणी और यश के बीच की केमिस्ट्री को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज है.कियारा के बोल्ड और इंटीमेट सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की है तो कईयों ने इसे निराशाजनक बताया है.
चेन्नई में हुए प्री-रिलीज इवेंट में हुमा कुरैशी ने कियारा के डेडिकेशन की तारीफ की. टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ा है और रक्षाबंधन वीकेंड पर इससे बड़ी कमाई की उम्मीद है.
सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो छात्र घायल हो गए हैं और एक महिला बेहोश हो गई. हादसे को देखते हुए यश ने अपनी स्पीच बीच में ही रोक दी. उन्होंने लोगों का हालचाल भी पूछा.
यश की ‘टॉक्सिक’ के हिंदी ट्रेलर को जहां आलोचना मिली, वहीं अंग्रेजी ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है. आखिर भाषा बदलते ही फिल्म का असर क्यों बदल गया?
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक गैंगस्टर फिल्म है. इसमें यश दोहरी भूमिका में हैं और उनके साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं. इसके साथ ही एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.
सुपरस्टार यश ने 'टॉक्सिक' फिल्म में कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया संग कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं. यश ने अब बताया कि उनके इंटीमेट सीन्स देखकर उनकी पत्नी का कैसा रिएक्शन होगा?
टॉक्सिक फिल्म में यश ने कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं. उन्होंने तबाही गाने में जो इंटीमेट सीन्स दिए हैं, उसकी तुलना कंडोम एड से की जा रही है. ट्रोलिंग पर अब यश ने चुप्पी तोड़ी है.
यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अश्लीलता, इंटीमेट सीन और Gen Z के बारे में बात की. 'टॉक्सिक' फिल्म के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि इंटीमेट सीन पर क्या कहा, जानिए.
साउथ स्टार यश ने 13 अगस्त को फिल्म ‘टॉक्सिक’ के एल्बम लॉन्च इवेंट में को-स्टार्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कियारा आडवाणी की प्रोफेशनलिज्म और मेहनत की खास तौर पर सराहना की। यश ने कहा कि मुश्किल शूटिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान भी कियारा ने फिल्म के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम किया और 100 प्रतिशत कमिटमेंट दिया।
मूवी टॉक्सिक की रिलीज डेट नजदीक है. गुरुवार को इसके एल्बम लॉन्च इवेंट में यश ने फिल्म की हीरोइनों की तारीफ की. खासतौर पर कियारा आडवाणी के डेडिकेशन की उन्होंने सराहना की.
'टॉक्सिक' में यश के साथ कई हसीनाएं नजर आने वाली हैं. कियारा आडवाणी से लेकर तारा सुतारिया तक...इन दोनों एक्ट्रेस ने फिल्म में कई सारे इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है.