scorecardresearch
 

अक्षय-प्रियदर्शन की वापसी को जनता का सलाम! भूत बंगला ने की तगड़ी ओपनिंग, बड़े धमाके के लिए तैयार

भूत बंगला ने तगड़ी ओपनिंग के साथ शुरुआत की है. अक्षय प्रियदर्शन की कॉमेडी को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो टिकट सेल्स में साफ नजर आ रहा है. पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे अक्षय के लिए भूत बंगला बड़ी हिट बनने की तैयारी में है.

Advertisement
X
भूत बंगला की धमाकेदार शुरुआत! (Photo: Screengrab)
भूत बंगला की धमाकेदार शुरुआत! (Photo: Screengrab)

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस बात का सबूत बन गई है कि जब स्टार्स जनता की सुनते हैं, तो वो पलटकर और प्यार लुटाती है. हेराफेरी (2000) से लेकर खट्टा मीठा (2010) तक अक्षय ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ एक दशक में कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी थीं. इसमें गरम मसाला (2005), भागमभाग (2006), भूल भुलैया (2007) और दे दना दन (2009) जैसी फिल्में भी शामिल हैं. पर इसके बाद से अक्षय और प्रियदर्शन डेढ़ दशक तक दूर ही बने रहे. जनता डिमांड करती रही कि दोनों को फिर साथ आना चाहिए.

अक्षय ने ये डिमांड तब सुनी जब लॉकडाउन के बाद उनका बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे की तरफ आने लगा. लेकिन कहते हैं न— देर आए, दुरुस्त आए! भूत बंगला में प्रियदर्शन के साथ रीयूनियन ने अक्षय को ऐसी ओपनिंग दिलाई है, जो उनकी पिछली कई फिल्मों को नहीं मिली. इतना ही नहीं, भूत बंगला की तगड़ी नींव पर वीकेंड में और मजबूत कलेक्शन खड़ा होने वाला है.

भूत बंगला की शानदार ओपनिंग
अक्षय-प्रियदर्शन का रीयूनियन लेकर आई भूत बंगला को कॉमेडी के लिए मोस्टली तारीफ ही मिली है. एक महीने से थिएटर्स में राज कर रही धुरंधर 2 ए-रेटेड फिल्म थी, इसलिए लोग परिवार के साथ नहीं जा पाए थे. भूत बंगला इस ऑडियंस के लिए भी थिएटर जाने का बड़ा मौका लेकर आई है. मेकर्स ने गुरुवार को जो पेड प्रीव्यू रखे, उसका फायदा ये हुआ कि फिल्म की तारीफें जनता के बीच जल्दी पहुंच गईं.

Advertisement

शुक्रवार सुबह से ही दर्शक भूत बंगला के टिकट खरीदने में काफी इंटरेस्टेड नजर आए. सुबह के शोज से आए पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने दोपहर बाद और दर्शकों को थिएटर्स में खींचा. इससे भूत बंगला की शानदार ओपनिंग तय हो गई. सैकनिल्क के आंकड़े बताते हैं कि भूत बंगला ने शुक्रवार को करीब 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. गुरुवार के पेड प्रीव्यूज से फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यानी भूत बंगला ने कुल 15.75 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन किया है.

अक्षय की दमदार सोलो ओपनिंग!
लॉकडाउन के बाद से सिर्फ सूर्यवंशी (2021) ही अक्षय की ऐसी फिल्म है, जिसकी ओपनिंग बड़ी भी रही और ट्रेड को जिसके आंकड़ों पर शक नहीं हुआ. मगर ये एक फ्रेंचाईजी एक्शन फिल्म थी, जिसका हाइप पहले से बना हुआ था और इसमें दूसरे बड़े स्टार्स के कैमियो भी थे.

इसके बाद अक्षय की 3 फिल्मों ने 15 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसमें बड़े मियां छोटे मियां (2024) अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ को भी लेकर आई थी. स्काई फोर्स (2025) के आंकड़ों पर ट्रेड को भरोसा नहीं बैठता. केवल राम सेतु के 15.25 करोड़ पर ट्रेड को कुछ भरोसा रहा. लेकिन ये फिल्म ओपनिंग के बाद कमजोर पड़ने लगी थी.

Advertisement

भूत बंगला के ओपनिंग कलेक्शन का आंकड़ा मेकर्स के ऑफिशियल आंकड़ों में थोड़ा और बड़ा नजर आ सकता है. मगर इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि जनता में फिल्म का क्रेज बनता नजर आ रहा है. लोग सोशल मीडिया पर भूत बंगला की बातें कर रहे हैं. फिल्म के शोज फास्ट-फिलिंग मोड में नजर आ रहे हैं. एडवांस बुकिंग में ही थिएटर्स की आधी से ज्यादा सीटें बुक नजर आने लगी हैं. बुक माय शो पर एक-एक घंटे में भूत बंगला के 15 हजार से ज्यादा टिकट बुक होते दिख रहे हैं.

ये दिखा रहा है कि अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का वापस आना सेलिब्रेट किया जा रहा है. ये शनिवार-रविवार को भूत बंगला को और बड़ा जंप दिलवाएगा. भूत बंगला फाइनली अक्षय के लिए वो बड़ी हिट बनने के लिए तैयार नजर आ रही है, जिसका इंतजार उन्हें पिछले कई सालों से है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement