प्रियदर्शन (Priyadarshan) एक फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं (Director), जो मुख्य रूप से मलयालम और हिंदी सिनेमा के लिए काम करते हैं. वह अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से की थी (Priyadarshan Debut in Malayalam Film). वह कलर ग्रेडिंग, स्पष्ट ध्वनि और डबिंग की शुरुआत करने वाले भारत के पहले निर्देशकों में से एक थे.
प्रियदर्शन ने 1980 के दशक की शुरुआत में मलयालम सिनेमा में अपना करियर शुरू किया और 1980 और 1990 के दशक में सक्रिय रहे. 2000 के दशक में, वह बॉलीवुड में शुरुआत की और पूरे दशक में सक्रिय रहे. उनकी सबसे उल्लेखनीय फिल्मों में मझा पय्युन्नु मद्दलम कोट्टुन्नु, थलवट्टम, वेल्लनकालुदे नाडु, चित्रम, वंदनम, किलुक्कम, अभिमन्यु, मिथुनम, थेनमाविन कोम्बथ, काला पानी और चंद्रलेखा शामिल हैं (Priyadarshan Movies).
प्रियदर्शन का जन्म 30 जनवरी 1957 को केरल (Kerala) में हुआ था (Priyadarshan Born). प्रियदर्शन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, त्रिवेंद्रम में प्राप्त की और यूनिवर्सिटी कॉलेज त्रिवेंद्रम से दर्शनशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स में डिग्री हासिल की (Priyadarshan Education). उनके पिता एक कॉलेज लाइब्रेरियन थे (Priyadarshan Father).
अक्षय कुमार की भूत बंगला सिर्फ ओपनिंग दूसरे हफ्ते में भी मजबूत कमाई के साथ टिककर खेल रही है. वर्किंग डेज में भी डटकर कलेक्शन कर रही इस फिल्म ने 13 दिन में 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बजट के मुकाबले शानदार कमाई ने इसे पहले ही हिट बना दिया है.
फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर हिट गई है. फिर भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नेगेटिविटी फैलाई जा रही है. अब इसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है.
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी ने फिल्म को हिट बना दिया है, जिससे यह अक्षय की हालिया फिल्मों में खास बनकर उभर रही है.
अक्षय कुमार की भूत बंगला सिर्फ पहले हफ्ते के धमाके पर नहीं टिकी, बल्कि दूसरे हफ्ते में भी मजबूत कमाई से ट्रेंड सेट कर रही है. वर्किंग डेज़ में 20% का उछाल और फैमिली ऑडियंस का साथ फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना रही है. इसका लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़ के करीब पहुंचता नजर आ रहा है.
भूत बंगला ने दूसरे सोमवार को मजबूत होल्ड दिखाकर साफ कर दिया है कि इसका बॉक्स ऑफिस सफर अभी लंबा चलेगा. 11 दिनों में 125 करोड़ पार कर चुकी अक्षय की ये फिल्म 4 साल बाद उनकी बड़ी हिट बनकर आई है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दमदार कलेक्शन इसे 150 करोड़ क्लब तक पहुंचा सकते हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला, दूसरे वीकेंड में जमकर भीड़ जुटा रही है. शनिवार को फिल्म ने ऐसा जंप लिया कि कलेक्शन ऑल्मोस्ट डबल हो गया. शुक्रवार को ही 100 करोड़ का लैंडमार्क पार कर चुकी भूत बंगला अब सुपरहिट बनने की तरफ बढ़ रही है. संडे को फिर से इसे एक बड़ा जंप मिलने वाला है.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दूसरे वीकेंड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है. कम प्रतिस्पर्धा का फायदा उठाते हुए यह फिल्म तेजी से अपने बजट को पार कर हिट की ओर बढ़ती नजर आ रही है
भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता जरूर हासिल की है, लेकिन भूल भुलैया जैसा असर नहीं बना पाई. जहां भूल भुलैया ने मनोवैज्ञानिक हॉरर और कहानी के दम पर मैजिक क्रिएट किया था, वहीं नई फिल्म भूतिया एंटरटेनमेंट तक सीमित रह जाती है. यही फर्क इसे आइकॉनिक बनने से रोक देता है.
अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के बाद अब अनीस बज़्मी के साथ भी वापसी कर ली है. 15 साल बाद साथ आ रही ये जोड़ी वेलकम और सिंह इज किंग जैसी बड़ी कॉमेडी हिट्स दे चुकी है. इस फिल्म में अक्षय की एक्ट्रेस विद्या बालन हैं, जो खुद अक्षय के लिए लकी चार्म रही हैं.
भूत बंगला ने वीकेंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है. 6 दिनों में फिल्म 90 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तैयारी में है. आने वाले दिनों में भी भूत बंगला को कोई टक्कर नहीं मिलने वाली, इसलिए लाइफटाइम कलेक्शन तगड़ा होने वाला है.
भूत बंगला ने सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर अच्छा जंप लिया है. सस्ते टिकट ऑफर का फायदा उठाते हुए फिल्म ने अच्छी कमाई की और 5 दिनों में 80 करोड़ से आगे निकल गई. अक्षय कुमार की ये फिल्म अब एक मजबूत हिट बनने की तरफ बढ़ रही है.
बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है. इधर थिएटर्स में अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 4 दिन में धमाकेदार कमाई की, उधर जानकारी मिली है कि एकत कपूर भूत बंगला 2 के बारे में सोचने लगी हैं. इतना ही नहीं, वो इसे एक फ्रेंचाईजी बनाने का भी सोच रही हैं.
भूत बंगला ने दमदार वीकेंड के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर गिरावट जरूर देखी, लेकिन फिल्म की स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है. 4 दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ काम कर रहा है. अब नजर इस पर है कि वर्किंग डेज में ये रफ्तार कैसे बनाए रखती है.
अक्षय कुमार की भूत बंगला के लिए वीकेंड में ऐसा क्रेज दिखा, जैसा पिछले कई सालों में उनकी फिल्मों के लिए नहीं नजर आया. इस फिल्म को अक्षय का कमबैक कहा जा रहा है. आखिर अक्षय का फॉर्म में लौटना बॉलीवुड के लिए क्यों जरूरी था? इस सवाल का जवाब अक्षय के रिकॉर्ड में छुपा है.
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. तीन दिन में 65 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ फिल्म ने ना सिर्फ अक्षय की फॉर्म लौटाई है, बल्कि ऑरिजिनल कॉमेडी के लिए भी उम्मीद जगाई है. सोमवार को अगर भूत बंगला ने दमदार कमाई की, तो ये बड़ी हिट बनेगी.
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने भूत बंगला के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से धाक जमाने के संकेत दे दिए हैं. प्रीव्यू के बाद शुक्रवार को अच्छी शुरुआत करने वाली फिल्म ने शनिवार को 50% से ज्यादा उछाल लिया. एडवांस बुकिंग बता रही है कि संडे को भी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
भूत बंगला ने तगड़ी ओपनिंग के साथ शुरुआत की है. अक्षय प्रियदर्शन की कॉमेडी को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो टिकट सेल्स में साफ नजर आ रहा है. पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रहे अक्षय के लिए भूत बंगला बड़ी हिट बनने की तैयारी में है.
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने भूत बंगला से शानदार वापसी की है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ, मजबूत एडवांस बुकिंग और फैमिली ऑडियंस के सपोर्ट ने फिल्म को दमदार ओपनिंग दिलाई. थिएटर्स में बढ़ती भीड़ और सोशल मीडिया पर चर्चा साफ इशारा कर रही है कि यह फिल्म वीकेंड पर बड़ा उछाल ले सकती है और अक्षय के लिए बड़ी हिट साबित हो सकती है
लंबे वक्त से 'हेरा फेरी 3' को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. ये कानूनी पचड़ों में भी फंसी हुई है. इस बीच अब अक्षय कुमार ने कन्फर्म कर दिया है कि ये फिल्म अभी नहीं बनने वाली. उन्होंने इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया.
अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म में दिखाई भूतिया हवेली आज से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी है. इस लोकेशन से अक्षय और प्रियदर्शन का भी खास कनेक्शन रहा है.
अक्षय कुमार और उनके फैन्स को भूत बंगला से काफी उम्मीदें हैं. प्रियदर्शन के साथ उनका रीयूनियन वो फिल्म साबित हो सकता है जो लंबे समय बाद अक्षय की बड़ी हिट बनेगा. इसका पहला हिंट पेड प्रीव्यू की कमाई से लगने लगा है. भूत बंगला के प्रीव्यूज उम्मीद से काफी बेहतर कलेक्शन लेकर आए.