scorecardresearch
 

बिहार चुनाव: थम गया दूसरे दौर का प्रचार

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया. दूसरे चरण में छह जिलों की 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

Advertisement
X
शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान
शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार . दूसरे चरण में छह जिलों की 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

इन जिलों में डलेंगे वोट

दूसरे चरण में शुक्रवार को कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया जिले के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दूसरे चरण में अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित हैं. इस चरण में जिन छह जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें 23 घोषित किया गया है.

नक्सल प्रभावित जिलों के लिए विशेष इंतजाम
सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक , जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय अपराह्न् तीन बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक तय किया गया है.

456 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
दूसरे चरण में 85 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष और जद (यू) नेता उदय नारायण चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह तथा मांझी के पुत्र संतोष कुमार सहित 456 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता करेगी.

तमाम दलों की हुईं रैलियां
इस चरण में . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह कई चुनावी सभाएं कर लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सत्ताधारी महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर चुके हैं.

सोमवार को हुआ पहले चरण का मतदान
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है. प्रथम चरण में 49 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो चुका है. मतगणना आठ नवंबर को होगी.

इनपुट...IANS.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement