मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा भोपाल से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सामने होंगे. साध्वी प्रज्ञा का जिक्र कर संघ और बीजेपी विपक्षी दलों के निशाने पर रहते हैं.
मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा, असीमानंद और कर्नल पुरोहित का नाम सामने आने के बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी के विरोधी दल आलोचना करते आए हैं. कांग्रेस ने इस कांड बाद 'हिंदू आतंकवाद' का नया टर्म भी गढ़ा था. दिग्विजय सिंह 'संघी आतंकवाद' का भी नारा बुलंद कर चुके हैं.
विपक्ष की इन शब्दावलियों पर अमितशाह ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह को हिंदू आतंकवाद शब्द का जन्मदाता बताया है. साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश की सुरक्षा न कर पाने का आरोप लगाया है.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है. अमित शाह ने कहा, 'भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी.'राहुल गांधी और कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर सकते वो तो बस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर सकते हैं।
भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah)
साध्वी प्रज्ञा का भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के तत्काल बाद दिग्विजय सिंह ने तंज भरा ट्वीट किया. दिग्वजिय सिंह ने ट्वीट किया था, 'मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं. आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें. नर्मदे हर!मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।
मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर!
— digvijaya singh (@digvijaya_28)
देश के प्रसिद्ध गीतकार औऱ लेखक जावेद अख्तर ने भी तंज कसते हुए कहा कि भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद वास्तव में अनुकरणीय है. साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों का संपूर्ण प्रसार हैं.The choice of the BJP for The candidate in Bhopal is indeed immpeccable . Sadhvi Pragya is the perfect prosonification of sangh parivar’s thoughts and actions. Wah ! Wah !! Wah !!!
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu)
वाह! वाह!Latest addition to our scintillating list of MP contestants: a potential terrorist.. Malegaon blast accused Sadhvi Pragya.. BJP absolutely naked in its agenda of hate and divisiveness..
— Swara Bhasker (@ReallySwara)
वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को पोटैंशियल टेररिस्ट बताया है. उन्होंने ट्वीट किया है, 'लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की एक और बेहतरीन सूची. एक संभावित आतंकवादी, मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा. नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में भाजपा बिल्कुल नग्न है.'
वहीं बीजेपी से टिकट मिलने के तुरंत बाद साध्वी प्रज्ञा ने बयान दिया था कि दिग्विजय ने सनातन धर्म और भगवा को अपमानित किया है. मैं भगवा को सम्मान दिलाकर रहूंगी.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर