शादी की चर्चा हो तो लोगों की नजर सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लुक और वेडिंग प्लान पर ही नहीं, उनकी जिंदगी से जुड़ी दूसरी बातों पर भी जाती है. सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी काव्या मारन जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों ने कितनी पढ़ाई की है. लेकिन पहले जान लेते हैं कि दोनों कब शादी करने वाले हैं.
11 नवंबर को तय हो गई डेट
बता दें कि दोनों की शादी ग्रीस में 11 नवंबर को होने वाली है. इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए पीएम मोदी से तमिलनाड़ु के सीएम विजय के पास न्योता पहुंचा है.
कितनी पढ़ी-लिखी हैं काव्या?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. बता दें कि काव्या हाल में IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO के तौर पर अहम भूमिका निभा रही है.
अनिरुद्ध भी नहीं हैं पीछे...
वहीं, अनिरुद्ध म्यूजिक कंपोजर हैं. उनकी पढ़ाई की बात करें, तो अनिरुद्ध ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से B.COM की डिग्री हासिल की है. अनिरुद्ध की दिलचस्पी हमेशा से ही म्यूजिक में ही थी और उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाया.