scorecardresearch
 

'स्टारडम के लिए डायरेक्टर संग सोते हैं एक्टर्स', फिल्ममेकर ने खोली बॉलीवुड के काले सच की पोल

ग्लैमर और चकाचौंध के पीछे छिपी बॉलीवुड की एक काली सच्चाई यह भी है कि कास्टिंग काउच का शिकार सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं होतीं. कई मशहूर मेल एक्टर्स को भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है.

Advertisement
X
फिल्ममेकर ने खोली इंडस्ट्री की पोल (Photo: Instagram/@rahatkazmifilms) 
फिल्ममेकर ने खोली इंडस्ट्री की पोल (Photo: Instagram/@rahatkazmifilms) 

सिनेमा की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध से भरी दिखती है, अंदर से इसकी सच्चाई उतनी ही कड़वी और खोखली है. कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें अपने करियर में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है. हालांकि, कास्टिंग काउच सिर्फ एक्ट्रेसेस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई एक्टर्स भी इस दर्दनाक दौर से गुजर चुके हैं. 

फिल्ममेकर ने किया बड़ा दावा

फिल्ममेकर राहत शाह काजमी ने इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले हैं. सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में राहत शाह काजमी से पूछा गया कि क्या आज के टाइम में मेल एक्टर्स भी रोल के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ सोते हैं? 

इस सवाल पर राहत शाह काजमी बोले- हां, बिल्कुल. ये तो सबको पता ही है. इसमें कोई नई बात नहीं है. ये तो मेल एक्टर्स का शोषण कहो या फिर वो फेम पाने के लिए ये सब करते हैं. मुझे लगता है कि वो अपनी मर्जी से ही करते हैं.

'मुझे कहीं से भी वो विक्टिम नहीं लगते, क्योंकि आप ये खुद चुन रहे हो ना. या तो फिर आप मुश्किल रास्ता चुनो, जो हमने चुना है कि एंट्री ना मिले, तो खुद ही सिनेमा क्रिएट कर लो. लेकिन एक आसान रास्ता भी होता है कि किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के साथ इन्वॉल्व हो जाओ. तो उनकी मर्जी है. '

Advertisement

 

राहत शाह काजमी से आगे पूछा गया कि इंडस्ट्री के टॉप हीरो बड़ी उम्र में भी छोटी उम्र की हीरोइनों संग पेयर करते हैं. ये चीज कब खत्म होगी? इसपर राहत काजमी ने जवाब दिया- रियलिस्टिक सिनेमा बनाने के लिए हमारे सुपरस्टार्स काफी इनसिक्योर हैं.  वो एक्सपेरिमेंट्स करना ही नहीं चाहते. वो अपना लुक बदलना ही नहीं चाहते हैं. डायरेक्टर्स भी उनसे सामने कुछ नहीं बोल पाते हैं. 

राहत शाह काजमी ने सिनेमा जगत को लेकर कई और भी चौंकाने वाले दावे किए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement