scorecardresearch
 

IIT से नहीं की पढ़ाई, फिर भी मिला 1.44 करोड़ का पैकेज, इस इंस्टीट्यूट ने सेट कर दिया रिकॉर्ड

जब भी बीटेक में प्लेसमेंट की बात होती है, तो लोगों को लगता है कि केवल IIT की इतनी हाई पैकेज दे सकती है लेकिन इसके अलावा भी कई कॉलेज हैं, जो अच्छा पैकेज देते हैं. अब इस लिस्ट में एनआईटी जमशेदपुर के प्लेसमेंट आंकड़ों ने एक नया रिकॉर्ड सेट कर लोगों को हैरान कर दिया है.

Advertisement
X
छात्रों को मिला शानदार पैकेज.
छात्रों को मिला शानदार पैकेज.

इंजीनियरिंग छात्रों को लेकर अगर अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी की बात होती है, तो IIT का नाम सबसे पहले आता है लेकिन कई ऐसे भी कॉलेज हैं, जो छात्रों को शानदार पैकेज देते हैं. न केवल पैकेज देते हैं बल्कि रिकॉर्ड भी सेट करते हैं. इस लिस्ट में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) भी शामिल है. झारखंड के NIT जमशेदपुर ने 2025 के प्लेसमेंट आंकड़ों में नया रिकॉर्ड बना दिया है. छात्र को मिले पैकेज को देखकर हर कोई हैरान हो गया है. बता दें कि यहां के बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र को 1.44 करोड़ का सैलरी पैकेज मिला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड सेट 

IIT में एडमिशन लेने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए NIT जमशेदपुर के प्लेसमेंट आंकड़े चर्चा में हैं. झारखंड स्थित इस संस्थान में कंप्यूटर साइंस से लेकर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई होती है. संस्थान की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2025 में यहां एक छात्र को सालाना 1.44 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पैकेज मिला. वहीं, छात्रों का औसत पैकेज 13.62 लाख रुपये और मीडियन पैकेज 11.26 लाख रुपये रहा. इसकी तुलना में 2024 में सबसे बड़ा पैकेज 75 लाख रुपये सालाना था.

कैसा रहा है दूसरे ब्रांच का औसत सैलरी पैकेज? 

BTech ब्रांच (2025) प्लेसमेंट प्रतिशत हाईएस्ट सैलरी पैकेज औसत सैलरी पैकेज
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 95.69%  1.44 करोड़ सालाना   25.11 LPA (लाख सालाना)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग   92.38% 60 लाख सालाना  19 लाख सालाना
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 99.06% 20.5 लाख सालाना    8.98 लाख सालाना
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 91.58% 1.44 करोड़ सालाना  16.5 लाख सालना
सिविल इंजीनियरिंग   91.2% 20 लाख सालाना 7.93 लाख सालाना
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement