scorecardresearch
 

कश्मीर के गुलमर्ग में फिर बर्फबारी, बुटापथरी और अफरवात में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में मौसम ने फिर करवट ली है. गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ों का नजारा और भी दिलकश हो गया है. बुटापथरी और अफरवात के कई हिस्से बर्फ की मोटी चादरों से ढकी हुई हैं.

Advertisement
X
गुलमर्ग और बुटापथरी की वादियों में ताजा बर्फबारी (Photo-ITG)
गुलमर्ग और बुटापथरी की वादियों में ताजा बर्फबारी (Photo-ITG)

कश्मीर की वादियों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. उत्तर कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. बुटापथरी समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई हैं, जिससे पहाड़ों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है. हिमपात ने अब इलाके में सर्दी का अहसास करा दिया है.

गुलमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों, ऊंचे पहाड़ों और बर्फबारी के लिए जाना जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंचते हैं. ऐसे में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के बीच खुशी का माहौल है. गुलमर्ग के अफरवात पहाड़ पर भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. मौसम में आए इस बदलाव का असर दिन के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में 15 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. कई जदहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी दर्ज की जा सकती हैं. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Advertisement

बर्फबारी से ठंड ने भी दी दस्तक 

गुलमर्ग में बर्फबारी का हर दौर इसकी खुबसूरती में चार-चांद लगा देती है. लेकिन सुंदर नजारे के साथ ही अब स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड के करीब आने का अहसास भी हो रहा है. फिलहाल पर्यटक बर्फ से ढकी इन सुंदर वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement