scorecardresearch
 

पहलगाम हमले की चार्जशीट- 'लश्कर के लंगड़े' ने करवाया आतंकी हमला

NIA ने लश्कर/TRF के खूंखार आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट उर्फ 'लंगड़ा' को मुख्य आरोपी बनाया. लाहौर में बैठकर उसने हमले को रियल टाइम में करवाया था. उसके पैर में नकली टांग है.

Advertisement
X
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पति के पास बैठी युवती. (File Photo: PTI)
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पति के पास बैठी युवती. (File Photo: PTI)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा और TRF का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ लंगड़ा को आरोपी नंबर-1 बनाया है. NIA के अनुसार, पाकिस्तान के लाहौर में बैठा साजिद जट्ट ही इस हमले का मास्टरमाइंड और हैंडलर था. उसने तीनों आतंकियों से लगातार संपर्क बनाए रखा, उन्हें रियल टाइम में निर्देश दिए और लोकेशन भेजी. हमले के दौरान भी वह लगातार उनसे बात कर रहा था.

साजिद जट्ट कौन है?

साजिद जट्ट पाकिस्तान के कसूर का रहने वाला है. उसके पैर में गोली लगने के कारण वह नकली पैर लगाता है, इसलिए उसे 'लंगड़ा' भी कहा जाता है. साल 2005 में वह भारतीय सीमा पार कर जम्मू-कश्मीर में घुसा था. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रहते हुए उसने स्थानीय युवाओं का ब्रेनवॉश कर लश्कर का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया.

यह भी पढ़ें: '9/11 के बाद US और आतंकियों संग डबल गेम...', PAK मौलाना ने खोल दी पोल

 Langda Terrorist

यहां उसने शब्बीरा नाम की स्थानीय महिला से शादी की और एक बेटा भी हुआ. बाद में वह अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान भाग गया, लेकिन उसका बेटा अब भी कश्मीर में रहता है. 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद उसने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

NIA ने चार्जशीट में साजिद जट्ट की तस्वीर भी शामिल की है. इस तस्वीर की पहचान (TIP) उसके बेटे से कराई गई, जिसने पुष्टि की कि यही व्यक्ति उसका पिता है. NIA ने बेटे का बयान भी दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, "दिल्ली, UP और MP... अगले 7 दिन गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम वैज्ञानिक दे रहे ये चेतावनी

हमले की साजिश

NIA के मुताबिक, 15-16 अप्रैल को लाहौर से साजिद जट्ट ने ही तीनों आतंकियों को बेसरन घाटी भेजा था. यानी हमले की साजिश महज कुछ दिन पहले रची गई थी. साजिद ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स भी जम्मू-कश्मीर भिजवाता रहा है. साजिद जट्ट पर कश्मीर में सुरक्षा बलों, गैर-स्थानीय लोगों और आम नागरिकों पर हुए बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है. वह लाहौर बैठकर इन हमलों को नियंत्रित करता रहा है.

भारत सरकार ने इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है. वह भारत के टॉप-3 सबसे वॉन्टेड आतंकियों में शामिल है. आज तक और इंडिया टुडे के पास साजिद जट्ट की हालिया तस्वीरें, उसके पाकिस्तान के कसूर स्थित घर का पता और वीडियो भी मौजूद हैं. 

NIA की चार्जशीट में साजिद जट्ट के ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) के बड़े नेटवर्क का भी जिक्र है, जिसके जरिए वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement