scorecardresearch
 

ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक कहां मारे गए? कैसे हुआ ये हमला, पूरी डिटेल

अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान उसके तीन सैनिक शहीद हो गए हैं और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शहीद सैनिकों को सच्चा देशभक्त बताते हुए घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

Advertisement
X
अमेरिकी सेना ने की पुष्टि (Photo: ITG)
अमेरिकी सेना ने की पुष्टि (Photo: ITG)

अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सेना के कमांडर मारे गए हैं. ईरान जवाब में इजरायल के साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना के ठिकानों को निशाना बना रहा है. ईरान ने यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया था.

अब अमेरिका ने यह जानकारी दी है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान उसके तीन सैनिक शहीद हो गए हैं. अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन सैनिक मारे गए हैं और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मारे गए तीनों सैनिक अमेरिकी सेना की कुवैत में तैनात उस यूनिट का हिस्सा थे, जो सप्लाई और लॉजिस्टिक्स की देखरेख करती है.

अमेरिकी सेना की ओर से सैनिकों के मारे जाने को लेकर अधिक डिटेल नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि कुवैत में तैनात सैनिकों की जान ईरानी हमले में गई है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पलटवार करते हुए कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं.

Advertisement

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सैनिकों की मौत की जानकारी दी, लेकिन यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई. पोस्ट में कहा गया कि कई अन्य सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. मारे गए सैनिकों के नाम उनके परिवारों को सूचना देने के 24 घंटे बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे. सेंट्रल कमांड ने कहा है कि स्थिति लगातार बदल रही है.

यह भी पढ़ें: US-Israel Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन... लेबनान के 50 गांवों पर इजरायल का बमबारी अलर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह बड़े सैन्य अभियान में अमेरिकी हताहतों का पहला मामला है और आने वाले हफ्तों में और नुकसान होने की आशंका है. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो में कहा कि घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह संघर्ष खत्म होने से पहले और हताहत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा है कि सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. करीब छह मिनट के वीडियो में ट्रंप ने मारे गए सैनिकों को सच्चा अमेरिकी देशभक्त बताया और कहा कि उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उनकी मौत का बदला लेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब बर्दाश्त नहीं...', सऊदी-UAE समेत 7 देशों ने की ईरानी हमले की निंदा, दी चेतावनी

डेली मेल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मारे गए सैनिक महान लोग थे और युद्ध में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष करीब चार सप्ताह तक चल सकता है. शनिवार को जारी वीडियो संदेश में ट्रंप ने कहा था कि बहादुर अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है, जो अक्सर युद्ध में होता है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए की जा रही है.

यह भी पढ़ें: UAE में ईरानी हमले की जद में ऐमेजॉन का क्लाउड सेंटर, आग लगने के बाद किया गया बंद

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई  समेत कई नेताओं की मौत के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है. ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया. अमेरिकी सेना ने कहा कि मिसाइलें उसके करीब भी नहीं पहुंचीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement