Michael Dale Death Case: अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक रात अचानक ऐसी खौफनाक कहानी में बदल गई, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. वहां कैमरे ऑन थे, लाइटें जल रही थीं और एक वीडियो शूट की तैयारी चल रही थी. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह शूट एक इंसान की आखिरी शूटिंग बन जाएगा. लेकिन 32 वर्षीय मॉडल मिकायला रायलार्सडैम और 55 वर्षीय माइकल डेल के बीच शुरू हुआ यह खतरनाक खेल मौत में बदल गया.
बताया गया कि मिकायला रायलार्सडैम एस्कॉर्ट के तौर पर 'एशले सिनकल' नाम से काम करती थी. उसकी फीस करीब 1500 डॉलर तक बताई जाती थी, जबकि इस खास सेशन के लिए माइकल डेल ने 11 हजार डॉलर से ज्यादा रकम चुकाई थी. दोनों के बीच एक एक्सट्रीम वीडियो शूट की डील हुई थी, जिसे OnlyFans प्लेटफॉर्म के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा था. लेकिन यह शूट धीरे-धीरे एक डरावने खेल में बदल गया.
जांच में सामने आया कि शूट के दौरान माइकल डेल के हाथ बांध दिए गए थे. उसके मुंह पर डक्ट टेप चिपका दी गई थी ताकि वह बोल न सके. इसके बाद उसके पूरे शरीर को क्लिंग फिल्म से इस तरह लपेटा गया जैसे किसी ममी को तैयार किया जाता है. इतना ही नहीं, उसकी आंखों पर चिपकने वाला पदार्थ लगाया गया ताकि वे बंद रहें.
सबसे खौफनाक पल तब आया, जब उसके सिर पर प्लास्टिक बैग चढ़ा दिया गया. कुछ मिनटों तक माइकल उसी हालत में पड़ा रहा. वीडियो कैमरा सब रिकॉर्ड कर रहा था. शुरुआत में यह सब रोल प्ले जैसा लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में माइकल की सांसें टूटने लगीं. वह छटपटाने लगा और खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगा.
जब माइकल की हालत बिगड़ने लगी तो मिकायला घबरा गई. उसने तुरंत इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलवाई. पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे और माइकल को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अगले दिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
डॉक्टरों और जांच अधिकारियों ने साफ कहा कि माइकल डेल की मौत ऑक्सीजन की कमी यानी दम घुटने की वजह से हुई. उसके सिर पर प्लास्टिक बैग, मुंह पर टेप और शरीर पर कसकर लिपटी प्लास्टिक ने उसकी सांसें रोक दी थीं. पुलिस को मिले वीडियो फुटेज ने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया.
शुरुआत में इस मामले में मिकायला रायलार्सडैम पर सेकेंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया था. पुलिस और अभियोजकों का कहना था कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि माइकल लंबे समय तक बेहद खतरनाक हालत में रखा गया. हालांकि बाद में केस में बड़ा मोड़ आया और मिकायला ने इनवॉलंटरी मैनस्लॉटर यानी गैर इरादतन हत्या का दोष स्वीकार कर लिया.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने बताया कि यह कोई साधारण हादसा नहीं था. शूट के दौरान इस्तेमाल की गई हर चीज बेहद जोखिम भरी थी. वीडियो में माइकल के बंधे हाथ, मुंह पर डक्ट टेप और सिर पर प्लास्टिक बैग साफ दिखाई दे रहे थे. यही सब उसकी मौत की वजह बना.
अब इस मामले में मिकायला को अगले महीने सजा सुनाई जानी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे करीब चार साल की स्टेट प्रिजन सजा मिल सकती है. इस घटना ने OnlyFans और एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर खतरनाक फैंटेसी शूट की सीमा कहां खत्म होती है.
माइकल डेल की मौत अब इंटरनेट की दुनिया का एक डरावना उदाहरण बन चुकी है. कुछ पैसों और वायरल कंटेंट की चाह में शुरू हुआ यह खेल एक इंसान की जान ले बैठा. कैमरे बंद हुए, शूट खत्म हुआ, लेकिन पीछे छोड़ गया एक ऐसा रहस्य और खौफ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.