कैलिफोर्निया
कैलिफोर्निया (California) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के पश्चिमी हिस्से का एक राज्य है. कैलिफोर्निया के उत्तर में ओरेगन, पूर्व में नेवादा और एरिजोना, दक्षिण में बाजा है. कैलिफोर्निया के पश्चिम में प्रशांत महासागर के साथ एक तटरेखा है. लगभग 4,23,970 वर्गकिमी के कुल क्षेत्रफल (California Area) में 39.5 मिलियन से अधिक निवासी रहते है (California Population). यह सबसे अधिक आबादी वाला और क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है. यह उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाली उप-राष्ट्रीय इकाई भी है और दुनिया में 34वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है.
कैलिफोर्निया दुनिया के सबसे अमीर और सबसे विविध हिस्सों में से एक है. इसमें कुछ सबसे कैलिफोर्निया नियरक्टिक क्षेत्र का हिस्सा है और कई स्थलीय क्षेत्र में फैला है.
कैलिफोर्निया में सबसे बड़े पेड़, सबसे ऊंचे पेड़ और सबसे पुराने पेड़ पाए जाते हैं. कैलिफोर्निया की मूल घास बारहमासी पौधे हैं. यहां की पहाड़ियं गर्मियों में एक विशिष्ट सुनहरे-भूरे रंग की हो जाती हैं. चूंकि कैलिफोर्निया में जलवायु और भूभाग की सबसे बड़ी विविधता है, इसलिए राज्य में छह जीवन क्षेत्र हैं जो निचला सोनोरन और ऊपरी सोनोरन में विभाजित है (Flora and fauna California).
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रॉपिकल स्टॉर्म रैचेल के असर से ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में नुकसान पहुंचाया. कई घरों की नींव कमजोर हुई और 8 इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया. समुद्र के बढ़ते पानी से सड़कें, बीच और पैदल रास्ते भी प्रभावित हुए. वीडियो में जानें इस स्टॉर्म से क्या कुछ प्रभावित हुआ.
ऊंची लहरें, बहती रेत और डगमगाते मकान. कैलिफोर्निया में ट्रॉपिकल स्टॉर्म रैचेल ने तटीय इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दीं. समुद्र का पानी घरों और सड़कों तक पहुंचा, जबकि कई इमारतों को असुरक्षित घोषित करना पड़ा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का जिक्र कर दिया. जबकि चुनाव ब्राजील में हो रहे हैं. साथ ही, उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.
दुनिया में एक ऐसा पेड़ अभी भी जिंदा है, जिसने कई सभ्यताओं को बनते बिगड़ते देखा है. इस पेड़ की उम्र 4 हजार साल से भी ज्यादा है. चलिए जानते हैं यह पेड़ दुनिया के किस कोने में है.
लॉस एंजेलिस की जूरी ने अर्शप्रीत सिंह और विक्रमजीत सिंह को माल चोरी की साजिश में दोषी ठहराया. दोनों भारतीय नागरिक हैं. उन्होंने असली ट्रकिंग कंपनियां खरीदकर या उनका धोखे से इस्तेमाल कर दक्षिणी कैलिफोर्निया के गोदामों से माल उठाया और उसे मंज़िल तक नहीं पहुंचाया. चोरी का अनुमानित नुकसान कम से कम 20 लाख डॉलर रहा.
कैलिफोर्निया के डबलिन स्पोर्ट्स ग्राउंड्स की पार्किंग में न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक एग्जिक्यूटिव जोनाथन मैककिन्से की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के मामले में उनकी पत्नी के 77 वर्षीय माता-पिता को गिरफ्तार किया है.
मेक्सिको के ऊपर तूफान पोलो का खतरा बढ़ता जा रहा है. यह तूफान पहले बाजा कैलिफोर्निया सुर और फिर सोनोरा की ओर बढ़ सकता है. दोनों जगह लैंडफॉल की आशंका के बीच तेज हवाओं, बाढ़ और भारी बारिश का अलर्ट है.
कैलिफोर्निया के दाना पॉइंट में समुद्र में गिरते घरों को बचाने के लिए घर मालिक महंगी चट्टानी दीवार बना रहे हैं. तटीय कटाव और तूफान से कई घर नष्ट हो चुके हैं.
धूल के कम होने की खबर पहली नजर में राहत जैसी लग सकती है, लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है. वायुमंडलीय धूल धरती की गर्मी, बर्फ के पिघलने और प्रकृति के कई चक्रों से जुड़ी हुई है.
लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा चैट्सवर्थ में उसी जगह के पास हुआ जहां पहले मेट्रो बस हादसा हुआ था.
तिब्बत के ऊंचे पहाड़ी इलाके पर सर्दी की शुरुआत में ज्यादा गर्मी पड़ने से हवा में लहरें बनती हैं. ये लहरें बहुत दूर जाकर कैलिफोर्निया में तेज बारिश और बाढ़ वाले तूफान लाती हैं. ला-नीना होने पर भी ये तूफान आ सकते हैं.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 38 वर्षीय भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, 22 वर्षीय भारतीय नागरिक रोहित महीनों से उनका पीछा कर रहा था. हालांकि, वारदात के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली.
कैलिफोर्निया के तट पर उठी बड़ी लहरों ने बीच की रेत बहा दी, घरों और रेलवे लाइन तक पानी पहुंच गया. कई इलाकों में नुकसान के बाद अब वैज्ञानिकों की नजर आने वाले अल-नीनो पर है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है.
कैलिफोर्निया में भारतीय नागरिक के घर और पिज्जा आउटलेट की तलाशी में 40 पाउंड से ज्यादा मेथामफेटामाइन, तीन हथियार और 10 हजार डॉलर से ज्यादा नकदी बरामद किया गया है.
पिछले 7 दिनों में 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता के 187 भूकंप दर्ज हुए. इनमें कई झटके पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आए. जापान, इंडोनेशिया, अलास्का और अमेरिका में हुई इस हलचल ने फिर भूकंपों पर ध्यान खींचा है.
अमेरिका के नेवादा में रेनो शहर के पास लगी भीषण जंगल की आग तेजी से फैल रही है. 15 हजार एकड़ से ज्यादा इलाका जल चुका है, जबकि 24 हजार लोग बेघर हो गए हैं.
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.
1000 साल के भूकंप इतिहास को खंगालने के बाद वैज्ञानिकों को कैलिफोर्निया की धरती के नीचे कुछ असामान्य मिला है. दो बड़े फॉल्ट पर प्रेशर रिकॉर्ड स्तर पर है. लॉस एंजेलिस के पास एक जगह है जो अगले बड़े भूकंप का रास्ता तय कर सकती है.
एक शख्स ने अमेरिका का एक पूरा शहर ही खरीद लिया. यह एक वीरान और भूतिया शहर है. अब वह लोगों को इस शहर में आने और यहां घूमने का न्योता दे रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस शहर में ऐसा क्या खास है और इसे भूतिया क्यों कहा जाता है.
अमेरिका से भारतीय मूल के एक छात्र की मौत की दुखद खबर सामने आई है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) में पीएचडी कर रहे विक्रम मुबायी अकेले हाइकिंग पर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव बरामद हुआ. फिलहाल मौत की वजह की जांच की जा रही है.
अमेरिका के सैन डिएगो में मरीन कॉर्प्स के F-35B स्टील्थ फाइटर जेट का मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया. पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गया. मौके पर दमकल और बचाव दल सक्रिय थे और आग पर काबू पाया गया. इस हादसे को 'क्लास ए मिसहैप' घोषित किया गया है.