scorecardresearch
 

473 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 7,420 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बड़े उछाल के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई.

Advertisement
X
सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2 फीसदी की बढ़त
सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2 फीसदी की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़े उछाल के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 473 अंकों की बढ़त के साथ 24,436 पर और निफ्टी 146 अंकों की बढ़त के साथ 7,422 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 159.85 अंकों की तेजी के साथ 24,122.06 पर खुला और 473 अंकों या 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 24,436 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,473 के ऊपरी और 24,120 के निचले स्तर को छुआ.

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.9 अंकों की मजबूती के साथ 7,355.70 पर खुला और 146 अंकों या 2 फीसदी की बढ़त के साथ 7,422 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,433 के ऊपरी और 7,328 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 10,193 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 10,598 पर पहुंचा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement