scorecardresearch
 

Best Places to Visit in Kerala: पहाड़, बीच और बैकवाटर्स...अक्टूबर में केरल की इन 5 जगहों का बनाएं प्लान

Best Places to Visit in Kerala: अक्टूबर में केरल में मानसून के बाद की हरियाली, सुहावना मौसम और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं. साथ ही पीक सीजन की तुलना में भीड़ भी कम मिल सकती है. ऐसे में अगर आप पहाड़, बैकवाटर्स, बीच और जंगल को एक ही ट्रिप में एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो अक्टूबर में केरल घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Advertisement
X
भीड़ से दूर सुकून का ठिकाना है केरल (Photo-ITG)
भीड़ से दूर सुकून का ठिकाना है केरल (Photo-ITG)

Best Places to Visit in Kerala: अगर आप अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां हरियाली, पहाड़, झरने, समुद्र और शांत माहौल सब कुछ एक साथ मिले तो केरल आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. मानसून के बाद अक्टूबर में केरल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. चारों तरफ हरियाली नजर आती है और मौसम भी घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा रहता है.

अक्टूबर में बारिश का असर कम होने लगता है, जिससे आप बिना ज्यादा परेशानी के केरल की अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस दौरान दिसंबर और जनवरी की तुलना में पर्यटकों की भीड़ भी कम रहती है. ऐसे में आप कम भीड़ के बीच केरल की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं. अगर आप भी अक्टूबर में केरल जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

मुन्नार
मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों, ठंडे मौसम और खूबसूरत पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है. अक्टूबर में मानसून के बाद यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है. इस दौरान आप यहां घूमने के साथ नेचर वॉक का भी मजा ले सकते हैं.

अलेप्पी
अलेप्पी केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स और हाउसबोट के लिए जाना जाता है. यहां नारियल के पेड़ों से घिरे पानी के रास्तों पर हाउसबोट राइड का मजा लिया जा सकता है. शांत माहौल में कुछ समय बिताने के लिए यह जगह अच्छी है.

Advertisement

थेक्कडी (Thekkady)
अगर आपको जंगल और वाइल्डलाइफ पसंद है तो थेक्कडी जरूर जाएं. यहां पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बोट राइड और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं. इस दौरान हाथी और कई तरह के पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं.

वर्कला
वर्कला अपने खूबसूरत बीच और समुद्र के किनारे बनी ऊंची चट्टानों के लिए मशहूर है. यहां आप बीच पर घूमने के साथ समुद्र का खूबसूरत नजारा और सनसेट देख सकते हैं. यहां मौजूद कैफे और शांत माहौल भी लोगों को काफी पसंद आता है.

वायनाड
वायनाड अपनी हरियाली, जंगलों, झरनों और मसाला बागानों के लिए जाना जाता है. अक्टूबर का सुहावना मौसम यहां घूमने और ट्रेकिंग के लिए अच्छा रहता है. यहां आप गुफाओं और खूबसूरत प्राकृतिक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

केरल में इन जगहों पर देख सकते हैं बैकवाटर्स

अलेप्पी: केरल के बैकवाटर्स का अनुभव लेने के लिए अलेप्पी सबसे फेमस जगहों में से एक है. यहां हाउसबोट में रुकने और घूमने का अनुभव ले सकते हैं.

कुमारकोम: वेम्बनाड झील के पास स्थित कुमारकोम शांत और खूबसूरत जगह है. अगर आप भीड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं.

कोल्लम: यहां अष्टमुडी झील के बैकवाटर्स में बोट राइड का मजा लिया जा सकता है. आसपास के गांव और प्राकृतिक नजारे इस सफर को खास बनाते हैं.

Advertisement

अक्टूबर में क्यों घूमना चाहिए केरल?

अक्टूबर में केरल घूमना काफी खास हो सकता है. मानसून के बाद यहां की हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक होती है. मुन्नार के चाय बागान, वायनाड के जंगल और बैकवाटर्स इस दौरान और भी खूबसूरत नजर आते हैं. मौसम भी सुहावना रहता है, जिससे घूमने-फिरने में ज्यादा परेशानी नहीं होती.

इसके अलावा अक्टूबर में कई जगहों पर पीक सीजन के मुकाबले भीड़ कम मिल सकती है. अगर आपको ट्रेकिंग, वाइल्डलाइफ, नेचर वॉक या हाउसबोट राइड पसंद है, तो इस महीने केरल घूमना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

केरल कैसे पहुंचें?

फ्लाइट से: केरल में कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड और कन्नूर जैसे प्रमुख एयरपोर्ट हैं. देश के कई बड़े शहरों से यहां के लिए फ्लाइट मिल जाती हैं.

ट्रेन से: केरल का रेलवे नेटवर्क काफी अच्छा है. ट्रेन से कोच्चि, त्रिशूर, अलेप्पी, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.

सड़क से: कर्नाटक और तमिलनाडु समेत आसपास के राज्यों से केरल सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है. अगर आप एक ट्रिप में कई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो रोड ट्रिप भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement