scorecardresearch
 

Tiger Shroff Networth: मुंबई में आलीशान घर... फिल्मों से ही नहीं, यहां से भी टाइगर श्रॉफ की मोटी कमाई, जानें नेटवर्थ

Tiger Shroff Networth: फायरिंग का शिकार हुए टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में बॉलीवुड में एंट्री ली थी. अभिनेता न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग से, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल बेंचर के जरिए मोटी कमाई करते हैं.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ फिल्मों के साथ बिजनेस से भी करते हैं मोटी कमाई. (Photo: File/ITG)
टाइगर श्रॉफ फिल्मों के साथ बिजनेस से भी करते हैं मोटी कमाई. (Photo: File/ITG)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से एक बार फिर Bollywood सहमा है. रविवार की शाम टाइगर पर जुहू में फायरिंग हुई, इसमें घटना में दो लोग जख्मी हुए. जख्मी लोगों में एक टाइगर के ड्राइवर फिरदोस भी हैं. इसके अलावा टाइगर के हाथ और सीने पर पट्टियां और बैंडेज वाली फोटो सामने आईं. ताजा अपडेट की बात करें, तो Tiger Shroff Firing मामले में 5 संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. 

बता दें टाइगर श्रॉफ ने 2014 में बॉलीवुड में एंट्री की थी और अपनी एक्टिंग की दम पर अलग मुकाम हासिल किया है. न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है, वहीं फिल्मों में एक्टिंग से लेकर अपने फिटनेस बिजनेस से मोटी संपत्ति भी बनाई है. आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्टर Tiger Shroff Networth के बारे में...

कब, कहां कैसे हुआ टाइगर पर हमला? 
सबसे पहले बता दें कि रविवार को टाइगर श्रॉफ शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास फुटबॉल मैच खेलकर अपनी बीएमडब्ल्यू कार (Tiger Shroff BMW) से निकले, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बॉलीवुड पर एक बार फिर हुए इस हमले ने फिर से दहशत फैला दी. हालांकि, मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में टीमों का गठन कर हमलावरों की धरपकड़ शुरू की और अब उन्हें राजस्थान के कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से तीन संदिग्धों समेत 5 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है. 

Advertisement

Tiger की नेटवर्थ, कहां-कहां से कमाई? 
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने एक्शन स्टार के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अनुमानित Tiger Shroff Networth करीब 240 से 250 करोड़ रुपये के आसपास है. इसमें एक बड़ा हिस्सा फिल्मों में एक्टिंग के जरिए होने वाली उनकी कमाई का है. हालांकि, सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने फिटनेस बिजनेस के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं.  

तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी फ्रैंचाइजी के अलावा वॉर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 और सिंघम अगेन जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से बड़ी फैन फॉलोइंग बनाने वाले टाइगर श्रॉफ एक फिल्म का 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स के एडवर्टाइजमेंट में भी वे नजर आते हैं और एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. 

अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने बिजनेस बेंचर से भी कमाई करते हैं. उन्होंने 2018 में PROWL नामक एक फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया, जो खासतौर पर पुरुषों के लिए एक ग्रूमिंग ब्रांड है. ये फिटनेस क्लोथ और एक्सेसरीज भी बेचता है. इसके अलावा MMA Matrix नाम से प्रीमियम फिटनेस सेंटर-जिम चेन भी चलाते हैं. यहां से भी वे खूब कमाते हैं. 

Advertisement

मुंबई में टाइगर का आलीशान घर 
36 साल के एक्टर Tiger Shroff की लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक उनका आलीशान घर भी दिखाता है, जिसकी सुरक्षा उनपर हुई फायरिंग के बाद बढ़ा दी गई. टाइगर श्रॉफ का मुंबई में घर खार वेस्ट इलाके में स्थित प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट रुस्तमजी पैरामाउंट में है. ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट 8 बेडरूम का है. इसमें एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं हैं. बड़ा हॉल, ऑफिस स्पेस, पाउडर रूम और मॉडर्न किचन के अलावा इसघर में पर्सनल जिम और डांस स्टूडियो भी है. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके पास मुंबई के बांद्रा और पुणे में भी प्रॉपर्टीज हैं. इसके अलावा उनका कार कलेक्शन भी शानदार है और इसमें तमाम महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement